रोहित शर्मा
- फोटो : social media
रोहित ने सोमवार को कहा, 'हां, थोड़ा मनोवैज्ञानिक लाभ होगा। लेकिन हमने आईपीएल में देखा है कि प्रत्येक दिन नया दिन होता है, हर दिन नया दबाव होता है और हर मैच नया मैच होता है। उन्होंने कहा, 'इसलिए आप उसके बारे में ज्यादा नहीं सोच सकते जो बीते समय में हुआ है।' फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर मुंबई इंडियंस के कप्तान ने हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया कि कोई भी जीत टीम का आत्मविश्वास बढ़ा देती है।