आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पोर्ट्स तक के अनुसार, बीसीसीआई की योजना है कि आईपीएल 2020 का फाइनल सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा) में आयोजित कराकर किसी टी-20 मैच में दर्शकों की मौजूदगी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए जाएं। एक सवाल के जवाब में आयोजनकर्ता ने कहा है कि आईपीएल 2020 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक रूप से कोई बयान सामने नहीं आया है।