फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2019: ये बड़े शख्सियत, जिन्हें भारत ने खो दिया

Thu, 26 Dec 2019 10:31 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
2019 में अनंत में विलीन हुई शख्सियतें - फोटो : Social Media
साल 2019 खास होने के साथ ही दुखद भी रहा। इस साल राजनीति, सिनेमा और साहित्य से जुड़ी कई प्रसिद्ध शख्सियतों ने दुनिया को छोड़ दिया। इसमें राजनीति की सुषमा से लेकर कांग्रेस की बेटी का नाम भी शामिल है। जानिए उन हस्तियों के नाम जिन्होंने साल 2019 में दुनिया को कहा अलविदा-
विज्ञापन

2 of 8
नामवर सिंह
नामवर सिंह
हिंदी के जाने माने साहित्यकार नामवीर सिंह ने 19 फरवरी को दुनिया को अलविदा कर दिया। साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजे जा चुके नामवर सिंह ने हिंदी साहित्य में आलोचना को एक नया आयाम दिया। ‘छायावाद’, ‘इतिहास और आलोचना’, ‘कहानी नयी कहानी’, ‘कविता के नये प्रतिमान’, ‘दूसरी परम्परा की खोज’ और ‘वाद विवाद संवाद’ उनकी प्रमुख रचनाएं हैं। उन्होंने हिंदी की दो पत्रिकाओं ‘जनयुग’ और ‘आलोचना’ का संपादन भी किया।
विज्ञापन

3 of 8
मनोहर परिकर - फोटो : अमर उजाला
मनोहर परिकर
भाजपा के वरिष्ठ नेता और गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर ने 17 मार्च को अंतिम सांस ली। उन्होंने देश के रक्षामंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थी। सर्जिकल स्ट्राइक के समव वे ही देश के रक्षामंत्री थे।

4 of 8
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित - फोटो : Amar Ujala
शीला दीक्षित
कांग्रेस की बेटी के उपनाम से प्रसिद्ध दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 20 जुलाई को अंतिम सांस ली। उनके नेतृत्व में 1998 से 2013 तक लगातार कांग्रेस की सरकार दिल्ली में बनी रही। 
विज्ञापन

5 of 8
सुषमा स्वराज - फोटो : PTI
सुषमा स्वराज
भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने 67 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कुशल वक्ता और जानी मानी राजनीतिज्ञ सुषमा स्वराज ने केंद्रीय मंत्री के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। विदेशमंत्री के कार्यकाल में उन्होंने विदेशों में बसे भारतीयों से सोशल मीडिया के माध्यम से अटूट आत्मीय संबंध कायम किया।
विज्ञापन

6 of 8
खय्याम - फोटो : सोशल मीडिया
खय्याम
92 वर्षीय संगीतकार ख्य्याम का मृत्यु लंबी बीमारी के बाद 19 अगस्त 2019 को हो गई। खय्याम साहब फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थे। मोहम्मद जहूर खय्याम ने ‘कभी-कभी, हीर-रांझा और ‘उमराव जान’ जैसी कई हिट फिल्मों में संगीत दिया। खय्याम साहब 50 के दशक से ही हिंदी सिनेमा में सक्रिय थे, लेकिन साल 1961 में आई फिल्म 'शोला और शबनम' में संगीत देकर उन्हें असली पहचान मिली थी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में करीब 40 साल काम किया और 35 फिल्मों में संगीत दिया।
विज्ञापन

7 of 8
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : अमर उजाला
अरुण जेटली
भाजपा के संकटमोचक और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का निधन 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे दिल्ली के एम्स में हो गया था। 66 साल के पूर्व वित्त मंत्री जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को एम्स लाया गया था।
विज्ञापन

8 of 8
ram jethmalani - फोटो : सोशल मीडिया
राम जेठमलानी
मशहूर वकील राम जेठमलानी ने 95 वर्ष की उम्र में आठ सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। राम जेठमलानी का जन्म पाकिस्तान के शिकारपुर में 14 सितंबर 1923 को हुआ था। उस वक्त पाकिस्तान भारत का ही हिस्सा था। राम जेठमलानी को 17 साल की उम्र में वकालत की डिग्री मिल गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें