फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली के ये पांच खिलाड़ी कभी भी पलट सकते हैं मैच का रुख, मुंबई को रहना होगा सावधान

Tue, 10 Nov 2020 03:57 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : PTI
दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले आईपीएल खिताब से एक सिर्फ एक जीत दूर है। हालांकि इसके लिए उसे चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से पार पाना होगा। दुबई में होने वाले इस खिताबी मुकाबले में अगर दिल्ली को जीत चाहिए तो उसके अनुभवी खिलाड़ियों का इस मैच में चलना जरूरी है। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में दिल्ली को किन खिलाड़ियों से रहेगी उम्मीद
विज्ञापन

2 of 6
शिखर धवन - फोटो : PTI
शिखर धवन: 
टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाजी शिखर धवन ने सही वक्त पर अपनी लय हासिल की है। वे अब तक लगातार दो शतक और चार अर्धशतकों की मदद से 602 रन बना चुके हैं। धवन इस सीजन में 600 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर @ipl
श्रेयस अय्यर:
दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर को इस मैच में चलना बेहद जरूरी है। उनके चलने से टीम के मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी। अय्यर ने शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन उसके बाद वे अपनी फॉर्म से जूझते नजर आए। वे इस सीजन में दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। अय्यर ने 16 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 454 रन बनाए हैं।

4 of 6
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : PTI
मार्कस स्टोइनिस:
ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस इस सीजन में दिल्ली के लिए वरदान साबित हुए हैं। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से ही टीम के लिए मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। स्टोइनिस ने तीन अर्धशतकों की मदद से जहां 352 रन बनाए हैं वहीं 12 विकेट भी अपने नाम किए हैं। दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 38 रन बनाए थे और तीन अहम विकेट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन

5 of 6
कागिसो रबाडा - फोटो : PTI
कागिसो रबाडा:
तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा टीम की सबसे मुख्य कड़ी हैं। इस सीजन में सर्वाधिक विकेट ले चुके और पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे रबाडा से टीम को इस मैच में भी बड़ी उम्मीद रहेगी। उन्होंने अब तक 16 मैचों में करीब 18 की औसत से 29 विकेट चटकाए हैं। वे दो बार चार विकेट चटका चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एनरिच नोर्त्जे - फोटो : Social media
एनरिच नोर्त्जे:
दक्षिण अफ्रीकी पेसर एनरिच नोर्त्जे ने इस सीजन में दिल्ली की गेंदबाजी आक्रमण को अच्छी धार दी है। अपना पहला आईपीएल खेल रहे नोर्त्जे ने अपनी तेज रफ्तार और सटीक लाइन लेंथ से उन्होंने विपक्षी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। नोर्त्जे अब तक 15 मैचों में 24 की औसत से 20 विकेट ले चुके हैं। नोर्त्जे सर्वाधिक विकेट लेने वालों की सूची में सातवें स्थान पर हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें