फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: कोरोना काल में बढ़ा मेंटर सहित खिलाड़ियों का मोटापा, तस्वीरों में पता चलता है साफ अंतर 

Sun, 20 Sep 2020 04:28 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कोरोना काल में बढ़ा मेंटर सहित खिलाड़ियों का मोटापा - फोटो : social media
कोरोना काल के बीच आईपीएल 2020 का आगाज हो गया। उद्घाटन मुकाबला चेन्नई और मुंबई के बीच खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को पांच विकेट से शिकस्त दी। मैच के बाद भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान वीरेन रसकिन्हा ने कहा कि उन्होंने कभी गली क्रिकेट से ज्यादा नहीं खेला लेकिन आईपीएल 2020 में वह कुछ खिलाड़ियों को अनफिट देखकर काफी हैरान हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 4
जहीर खान - फोटो : social media
कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से मेंटर सहित ज्यादातर खिलाड़ी मोटे हो गए हैं। उद्घाटन मैच में उनका वजन बढ़ा हुआ नजर आया। पहले दिन के मैच में मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच जहीर खान का बढ़ा हुआ वजन साफ नजर आ रहा था। 

 
विज्ञापन

3 of 4
सौरभ तिवारी - फोटो : social media
वहीं, करीब 14 महीने बाद मैदान पर उतरे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बिल्कुल फिट नजर आ रहे थे। मैंच के दौरान चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी एकदम चुस्त लग रहे थे।  उधर, उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से ताबड़तोड़ पारी खेलने वाले सौरभ तिवारी का वजन बहुत बढ़ा हुआ नजर आया। इसको लेकर उनकी आलोचना भी हो रही है। 
विज्ञापन

4 of 4
पीयूष चावला - फोटो : social media
वहीं, पहले के मुताबिक चेन्नई के गेंदबाज पीयूष चावला का भी वजन बढ़ा हुआ नजर आया। मुंबई इंडियंस के स्टार गेंदबाज राहुल चाहर का भी वजन बढ़ गया है। लॉकडाउन से पहले वह पतले थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें