आईपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच रहा है। इस टूर्नामेंट ने भारतीय क्रिकेट को कई खिलाड़ी दिए हैं। इस बार भी आईपीएल के ऑक्शन में युवाओं पर सभी फ्रेंचाइजी की निगाहें रहेंगी। नीलामी से पहले बड़े खिलाड़ियों के नाम की बहुत चर्चा है। वहीं, कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी भी हैं जिनपर नीलामी के दौरान फ्रेंचाइजी बड़ी रकम की बोली लगा सकती हैं। कुछ ऐसे युवा खिलाड़ी हैं जिन्होंने कम समय में क्रिकेट के मैदान पर अपने प्रदर्शन के दम पर नाम कमाया है और वह अब आईपीएल की नीलामी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन युवा खिलाड़ियों के बारे में जिनपर चेन्नई सुपर किंग्स से लेकर मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी पैसा बरसा सकती हैं।