फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Capitals की ताकत और कमजोरी, पहले खिताब को तरस रही श्रेयस अय्यर की टीम

Wed, 16 Sep 2020 09:30 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : पीटीआई
डेयरडेविल्स से कैपिटल्स बनने तक दिल्ली की टीम ने कभी आईपीएल खिताब नहीं जीता, लेकिन इस बार अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के आने से टीम को अनुभव का लाभ मिल सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम के पास युवा तुर्क पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत के अलावा आक्रामक बल्लेबाज शिखर धवन भी हैं। स्पिन विभाग में अमित मिश्रा और अक्षर पटेल भी हैं जो निचले क्रम में बड़े हिट लगा सकते हैं। टीम का पहला मैच 20 सितंबर को किंग्स इलेवन पंजाब से है।
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत
कमजोरी: रहाणे के तीसरे नंबर पर उतरने से मध्यक्रम में श्रेयस और पंत को एक क्रम नीचे उतरना पड़ सकता है, जिससे पंत जैसे बल्लेबाज को कम गेंद खेलने को मिलेंगी। स्पिन को लेकर चयन की दुविधा है। अश्विन, मिश्रा, संदीप लामिछाने और अक्षर पटेल हैं। पेसर मोहित शर्मा चोट के बाद लौटे हैं तो इशांत की इकॉनोमी रेट कमजोर है।
विज्ञापन

3 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : पीटीआई
ताकत: पृथ्वी शॉ और शिखर धवन की सलामी जोड़ी की स्ट्राइक रेट अच्छी है। ऋषभ पंत और हेटमेयर यूएई की धीमी पिचों पर कारगर साबित हो सकते हैं। ऑलराउंडर के रूप में मार्क्स स्टोइनिस, कीमो पॉल के विकल्प हैं। अश्विन के आने से युवा कप्तान अय्यर को बेहतर रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : social media
टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, हेटमेयर, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, इशांत शर्मा, कागिसो रबाडा, मोहित शर्मा, आर अश्विन, संदीप लामिछाने, तुषार देशपांडे, अक्षर पटेल, कीमो पॉल, ललित यादव, मार्क्स स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, डेनियल सेम्स, एनरिच नोर्त्जे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें