फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली की जीत में चमके ये पांच धुरंधर, एक खिलाड़ी ने अकेले पंजाब से छीन ली जीत

Mon, 21 Sep 2020 02:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मार्कस स्टोइनिस और कागिसो रबाडा - फोटो : twitter@IPL
दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को किंग्स इलेवन पंजाब को सुपर ओवर में हराकर आईपीएल 2020 में जीत से आगाज किया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में दिल्ली ने केएल राहुल की पंजाब की झोली से जीत छीन ली और सभी को चौंका दिया। मैच में दिल्ली एक वक्त पर हार की कगार पर खड़ी थी, लेकिन उसके कुछ खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन ने पूरे मैच का रुख पलट दिया। ऐसे में आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दिल्ली को जिताने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

2 of 6
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : twitter
मार्कस स्टोइनिस:
इस सीजन में दिल्ली की तरफ से खेल रहे ऑलराउंडर स्टोइनिस ने अकेले दम पर पूरा मैच पलट दिया और दिल्ली को जीत दिलाने में सफल रहे। स्टोइनिस ने बल्ले और गेंद दोनों से ही टीम के लिए बड़ा योगदान दिया और मुश्किल में फंसी टीम का बेड़ा पार लगाया। स्टोइनिस ने सबसे पहले बल्ले से ताबड़तोड़ पारी खेली और 21 गेंदों में 53 रन जड़े। इस दौरान उन्होंने सात चौके और तीन गगनचुंबी छक्के लगाए। इसके बाद स्टोइनिस ने गेंदबाजी में भी दो महत्वपूर्ण विकेट झटके। उन्होंने आखिरी दो गेंदों में दो विकेट लेकर मैच टाई करवा दिया।
विज्ञापन

3 of 6
कगिसो रबादा - फोटो : twitter@DelhiCapitals
कागिसो रबाडा:
तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने एक बार फिर अपनी गेंदों से कहर बरपाया। रबाडा ने पहले तो मैच में ग्लेन मैक्सवेल और कृष्णप्पा गौतम का बड़ा विकेट अपने नाम किया। इसके बाद सुपर ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए दिल्ली की टीम के दो विकेट गिराए और मात्र दो रन ही बनाने दिए। यहां उन्होंने केएल राहुल और निकोलस पूरण को अपना शिकार बनाया।

4 of 6
आर अश्विन - फोटो : Social Media
रविचंद्रन अश्विन:
2019 में पंजाब के कप्तान रहे रविचंद्रन अश्विन इस बार दिल्ली की तरफ से खेलने उतरे। उन्होंने अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार गेंदबाजी की। अश्विन ने चोटिल होने से पहले एक ओवर की गेंदबाजी की और दो बड़े विकेट अपने नाम किए। उन्होंने सबसे पहले छठे ओवर की पहली गेंद पर करुण नायर को पृथ्वी शॉ के हाथों कैच करवाया और फिर पांचवीं गेंद पर निकोलस पूरण को बोल्ड कर दिया। अश्विन के इन दो विकेटों ने पंजाब के मध्यक्रम की कमर तोड़ दी। हालांकि इसी ओवर में वे फॉलोथ्रू में गेंद पकड़ते हुए चोटिल हो गए और मैच से बाहर हो गए। उन्होंने एक ओवर में दो रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन

5 of 6
श्रेयस - फोटो : file
श्रेयस अय्यर:
दिल्ली के 13 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 32 गेंदों के सामना किया और महत्वपूर्ण 39 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने चौथे विकेट के लिए ऋषभ पंत के साथ मिलकर 73 रनों की साझेदारी भी की। अय्यर ने मैक्सवेल का शानदार कैच भी पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षर पटेल - फोटो : Social media
अक्षर पटेल:
अश्विन के चोटिल होने के बाद अक्षर पटेल ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी और शानदार और किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने पंजाब के बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए तरसाया। अक्षर ने चार ओवर की गेंदबाजी में 14 रन देकर सरफराज खान का एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें