फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL खत्म होने के बाद छलका नेस वाडिया का दर्द, बताया क्रिस गेल को लेकर कहां हुई चूक

Thu, 19 Nov 2020 05:14 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
नेस वाडिया और प्रीटि जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

यूएई में हुए आईपीएल के 13वें सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब का सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। टीम ने पहले सात मैचों से छह गंवा दिए और फिर लगातार पांच जीतकर प्ले-ऑफ की दौड़ में शामिल हो गई। टीम को शीर्ष चार में पहुंचने के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ अंतिम लीग मैच जीतने की जरूरत थी, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सकी। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अब टीम के सहमालिक नेस वाडिया का दर्द छलका है।

विज्ञापन

2 of 4
अनिल कुंबले - फोटो : ट्विटर @lionsdenkxip
वाडिया ने कहा कि फ्रेंचाइजी को बीते समय में कप्तान और कोच बार बार बदलने का खामियाजा भुगतना पड़ा है इसलिए अब उन्होंने अनिल कुंबले और लोकेश राहुल के साथ तीन साल की योजना पर काम करने का फैसला किया। वाडिया ने पीटीआई से, 'टीम का कप्तान नया है, नई टीम है जिसमें कई नए चेहरे हैं, कभी कभार यह कारगर रहा और कभी कभार ऐसा नहीं हुआ। नीलामी भी जल्द ही आने वाली है और हम मध्यक्रम और हमारी गेंदबाजी में कमियों को भरने चाहेंगे।'
विज्ञापन

3 of 4
नेस वाडिया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
हाल में समाप्त सत्र को देखते हुए वाडिया ने कहा कि अंपायरों की शॉर्ट-रन को लेकर हुई गलती से टीम प्ले-ऑफ का स्थान गंवा बैठी, हालांकि कप्तान और कोच के मार्गदर्शन में पहले साल टीम ने जरूरी निरंतरता नहीं दिखाई। उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और शेल्डन कॉट्रेल का जिक्र करते हुए कहा, 'अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने उम्मीद के स्तर का प्रदर्शन नहीं किया। इन दोनों खिलाड़ियों को टीम ने पिछले साल की नीलामी में काफी राशि देकर खरीदा था।'
विज्ञापन

4 of 4
क्रिस गेल - फोटो : PTI
नेस वाडिया ने क्रिस गेल के प्रदर्शन को सराहा। मतलब साफ है कि यूनिवर्स बॉस का अगले सत्र में पहले मैच से खेलना तय है, हालांकि उन्हें इस सत्र के पहले हॉफ में नहीं चुना गया था। वाडिया कुंबले और राहुल के भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा, 'हमने अनिल के साथ तीन साल की योजना बनाई है। लोकेश राहुल हमारे साथ तीन वर्षों से है इसलिए हम उसे साथ रखना चाहते थे और उसने हमें सही साबित किया।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें