चेन्नई सुपरकिंग्स में मंगलवार को आईपीएल 2020 के 29वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 20 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपरकिंग्स ने निर्धारित ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जवाब में हेदराबाद की टीम आठ विकेट खोकर 147 रन बना सकी और मैच हार गई। इस सीजन में यह सीएसके की तीसरी जीत है, जबकि हैदराबाद की लगातार दूसरी व पांचवीं हार है। ऐसे में आइए जानते हैं चेन्नई की इस जीत में कौन से पांच खिलाड़ी रहे मैच के हीरोः