आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर
बीसीसीआई ने 332 खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इनमें 186 भारतीय, 143 विदेशी और तीन एसोसिएट देशों के खिलाड़ी हैं। सात खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइज दो करोड़ रखा है जिसमें सर्वाधिक चार ऑस्ट्रेलियाई हैं, भारत का कोई खिलाड़ी इसमें शामिल नहीं है। पहली बार ऐसा होगा जब नीलामी दोपहर को होगी।