फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2020: दिल्ली और RCB की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, अंकतालिका में बड़ा उलटफेर

Sun, 01 Nov 2020 09:19 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2020 - फोटो : social media
आईपीएल 2020 के लीग मुकाबले अब खत्म होने की कगार पर हैं, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की जद्दोजहद अभी जारी है। यूएई में खेले जा रहे टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है। वहीं बाकी के तीन स्थानों के लिए छह टीमों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। एक वक्त पर ऐसा लग रहा था कि प्लेऑफ के लिए चार टीमें आसानी से मिल जाएंगी, लेकिन अब हालात बिल्कुल अलग हैं।

शनिवार को यहां दो मुकाबले खेले गए लेकिन शीर्ष चार में मौजूद दो टीमों की हार से प्लेऑफ की दौड़ और रोमांचक हो गई और नॉकआउट स्टेज के लिए तीन टीमों का इंतजार भी बढ़ गया। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं अंक तालिका और प्लेऑफ के पूरे गणित पर।
विज्ञापन

2 of 6
मुंबई इंडियंस - फोटो : PTI
चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स को एकतरफा मुकाबले में हराकर शीर्ष स्थान पर कब्जा बरकरार रखा और पहली क्वालीफायर टीम बन गई। मुंबई के अब 13 मैचों के बाद 9 जीत के साथ 18 अंक हो गए हैं। मुंबई का रनरेट (1.296) भी बाकी टीमों की तुलना में सबसे बेहतर है।  
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली बनाम बैंगलोर - फोटो : PTI
वहीं अंक तालिका में दूसरे और तीसरे स्थान पर अभी भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम 14-14 अंकों के साथ मौजूद है। हालांकि अब दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की राह चुनौतीपूर्ण हो गई है। दोनों ही टीमों ने 13-13 मुकाबले खेल लिए हैं और अब इन्हें आखिरी मुकाबले में आपस में भिड़ना है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों के लिए हर हाल में जीत जरूरी है। जीतने वाली टीम जहां प्लेऑफ में पहुंच जाएगी वहीं हारने वाली टीम को दूसरी टीम की जीत-हार के भरोसे रहना होगा।

4 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : PTI
शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक तालिका में बड़ा उलटफेर किया है। वो 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचने के साथ ही अब प्लेऑफ की मजबूत दावेदार बन गई है। हैदराबाद का अगला मुकाबला मजबूत मुंबई से होगा। यहां अगर एसआरएच जीत जाती है तो अंकों और मजबूत रनरेट के साथ प्लेऑफ में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
किंग्स XI पंजाब - फोटो : PTI
इसके अलावा किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के भी 12-12 अंक हैं और रनरेट के आधार पर सभी क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें पायदान पर हैं। पंजाब को जहां अपना अगला मुकाबला चेन्नई से खेलना है वहीं राजस्थान और कोलकाता आपस में भिड़ेंगी। चेन्नई को छोड़कर सभी टीमों के लिए मजबूत रनरेट के साथ जीत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आईपीएल 2020 का पूरा शेड्यूल - फोटो : ANI
अंक तालिका में टीमों की स्थिति
 
टीम मैच खेले जीत हार अंक रन रेट
मुंबई इंडियंस 13 9 4 18 +1.296
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर  13 7 6 14 -0.145
दिल्ली कैपिटल्स 13 7 6 14 -0.159
सनराइजर्स हैदराबाद 13 6 7 12 +0.555
किंग्स XI पंजाब 13 6 7 12 -0.127
राजस्थान रॉयल्स 13 6 7 12 -0.383
कोलकाता नाइटराइडर्स 13 6 7 10 -0.467
चेन्नई सुपर किंग्स  13 5 8 10 -0.532
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें