फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आक्रामकता ही वॉर्नर की पहचान है, जो उन्हें बनाता है खतरनाक बल्लेबाज'

Sun, 07 Apr 2019 07:56 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
डेविड वॉर्नर - फोटो : Social media
हैदराबाद के हरफनमौला खिलाड़ी यूसुफ पठान ने शानदार फार्म में चल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के बारे में कहा कि अपनी आक्रामकता के कारण वह इंडियन टी-20 लीग के मौजूदा सत्र में इतने सफल हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो - फोटो : file photo
वॉर्नर और ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ का दोषी पाये जाने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। निलंबन से वापसी के बाद वॉर्नर आईपीएल में शानदार लय में हैं। उन्होंने दो अर्धशतक के साथ एक नाबाद शतकीय पारी भी खेली है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
यूसुफ पठान - फोटो : file photo
पठान ने पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में कहा, 'एक सफल बल्लेबाज वह है जो बड़े मैच में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिर अगले मैच में भी शानदार प्रदर्शन को दोहराये। वॉर्नर में आक्रामकता भरी हुई है जो उन्हें अच्छा करने के लिए प्रेरित करती है। लगभग एक साल तक खेल से दूर रहने के बाद भी यह उनके बल्लेबाजी में भी दिख रहा है। यही आक्रामकता उन्हें खतरनाक बल्लेबाज बनाती है।'

4 of 5
युसूफ पठान - फोटो : file photo
पठान ने कहा, 'वह एकाग्र और अच्छा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें बल्लेबाजी करते देखने में मजा आता है। यह हमारे लिए अच्छा है। विश्व कप से पहले वॉर्नर का ऐसा प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के लिए भी अच्छा हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
युसूफ पठान - फोटो : file photo
इंडियन टी-20 लीग के लिए खुद की तैयारी के बारे में पूछे जाने पर पठान ने कहा कि घरेलू मैचों में वह लगातार खेलते रहे। पठान ने कहा, 'लीग में आने से पहले मैंने कई घरेलू टूर्नामेंटों में खेला है। सैयद मुश्ताक अली, विजय हजारे जैसे टूर्नामेंटों के अलावा पूरे सत्र में लगातार मैच होते रहे। पूरे सत्र में लगातार खेलने से मैच अभ्यास में मदद मिलती है। यह फायदेमंद है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें