फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: इन 5 खिलाड़ियों पर होगा पूरा दारोमदार, चेन्नई चौथी बार जीत सकती है खिताब

Sat, 23 Mar 2019 04:00 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चेन्नई - फोटो : file photo
इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का आगाज शनिवार से शुरू होने वाला। पहला मुकाबला चेन्नई और बैंगलोर से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रात के 8 बजे से शुरू होगा। धोनी की अगुआई में तीन बार की चैंपियन चेन्नई की निगाहें चौथी बार खिताब जीतने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं चेन्नई के वो पांच खिलाड़ी जिन पर रहेगी निगाहें.. 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
ms dhoni ipl - फोटो : file photo
महेंद्र सिंह धोनी
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई की सबसे बड़ी ताकत हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके ने 3 बार खिताब अपने नाम किया है। वह टीम के सबसे महंगे खिलाड़ी है, जिन्हें चेन्नई की टीम ने 15 करोड रुपए में रिटेन किया है। धोनी ने अभी तक टी-20 लीग के 175 मुकाबलों में 4000 से अधिक रन बनाए। उन्होंने विकेट के पीछे 83 कैच लपके और 33 स्टंप आउट किए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सुरेश रैना - फोटो : File
सुरेश रैना
सुरेश रैना चेन्नई के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें चेन्नई ने 11 करोड रुपए में रिटेन किया है। सुरेश रैना चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने टी-20 लीग में अभी तक 176 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 4985 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 35 अर्धशतक और एक शतक लगाए हैं।

4 of 6
शेन वॉटसन - फोटो : file photo
शेन वॉटसन
शेन वॉटसन को चेन्नई की टीम में 4 करोड़ में रीटेन किया है। पीछले साल चेन्नई को चैंपियन बनाने में वॉटसन का अहम योगदान रहा। उन्होंने 15 मैचों में 555 रन के साथ 6 विकेट हासिल किए थे। वह चेन्नई की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बललेबाज थे।
विज्ञापन

5 of 6
ड्वेन ब्रावो - फोटो : file photo
ड्वेन ब्रावो
ड्वेन ब्रावो एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है, जिनके बिना हम चेन्नई अधूरा है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ब्रावो शानदार है। उन्होंने चेन्नई की टीम को कई मुकाबलों में हार से बचाया है। चेन्नई ने उन्हें 6.4 करोड़ रुपए में रिटेन किया है। ब्रावो ने अभी तक 122 मैच में 1379 रन बनाए हैं। इसके अलावा उनके नाम 136 विकेट दर्ज हैं। पिछली बार उन्होंने 16 मैचों में 141 रन के साथ 14 विकेट झटके थे। इसके अलावा फील्डिंग में उन्होंने कमाल किया है। उन्होंने अभी तक 67 कैच लपके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहित शर्मा - फोटो : File photo
मोहित शर्मा
मोहित शर्मा को चेन्नई ने 2019 में हुए नीलामी में सबसे अधिक  बोली लगाई है। चेन्नई ने उन्हें 5 करोड़ में खरीदा है। आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से ही मोहित चेन्नई की टीम में शामिल हुए, लेकिन 2016 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब टीम में चुना गया जहां उन्होंने शानदार गेंदबाजी की। अब एक बार फिर वह चेन्नई टीम के सदस्य बन चुके हैं। अपने आईपीएल करियर में मोहित शर्मा ने 84 मैचों में 90 विकेट लिए हैं। इस बार मोहित पर सबकी निगाहें होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें