फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 18 खिलाड़ियों के लौटते ही सूना हो जाएगा IPL का रोमांच, चमक पड़ जाएगी फीकी

Mon, 29 Apr 2019 02:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
ipl
विदेशी खिलाड़ियों के वापस चले जाने से IPL के 12वें सीजन की चमक इस बार फीकी पड़ जाएगी। दरअसल, 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में शुरू हो रहे विश्व कप के कारण सभी टीमों के कुछ मुख्य खिलाड़ी टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर अपने-अपने घरों को लौट रहे हैं। प्लेऑफ से ठीक पहले इन खिलाड़ियों का स्वदेश लौटना टीम को नुकसान में डाल सकता है। आइए जानते हैं वो टीम और उनके खिलाड़ी...
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
चेन्नई
चेन्नई
अंकतालिका में शीर्ष पर चल रही गत विजेता चेन्नई के सलामी बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस और स्पिनर इमरान ताहिर के न रहने से टीम पर असर पड़ेगा। दोनों खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 10
हैदराबाद बनाम दिल्ली - फोटो : pti
दिल्ली
इस सीजन सबसे सफल गेंदबाज दक्षिण अफ्रीकी पेसर कागिसो रबाडा (अब तक 23 विकेट) के लौटने से गेंदाबाजी लाइनअप पर काफी असर पड़ेगा। दिल्ली अंक तालिका में 14 अंकों के साथ फिलहाल तीसरे नंबर पर है। दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा दिल्ली की तरफ से 23 विकेट ले चुके हैं जो टूर्नामेंट में अब तक किसी भी गेंदबाज से ज्यादा हैं। 

4 of 10
मुंबई बनाम हैदराबाद
मुंबई
टीम अपने चार महत्वपूर्ण खिलाड़ी के बिना कमजोर हो जाएगी। इनमें सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक (दक्षिण अफ्रीका), तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (श्रीलंका), जेसन बेहरनडोर्फ (ऑस्ट्रेलिया) और अल्जारी जोसफ (वेस्टइंडीज) की गैरमौजूदगी से टीम को नुकसान होगा। अल्जारी इंजरी के कारण बाहर हुए। मलिंगा सात मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
हैदराबाद की टीम
हैदराबाद 
टीम की सलामी जोड़ी डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) और जॉनी बेयरस्टो (इंग्लैंड) मौजूदा टूर्नमेंट की सबसे सुपरहिट जोड़ी है। इनके लौटने से टीम को तगड़ा झटका लग सकता है। 
विज्ञापन

6 of 10
पंजाब
पंजाब
प्लेऑफ का बर्थ बुक करने की कोशिश में जूझ रहे पंजाब को 'यूनिवर्स बॉस' वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के चले जाने से काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा डेविड मिलर भी टीम को झटका पहुंचा सकते हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
डेल स्टेन - फोटो : social media
बैंगलोर
बैंगलोर को स्टार ऑलराउंडर मोइन अली के न रहने से विराट की टीम को परेशानी होगी। लगातार जीत की हैट्रिक लगा चुकी बैंगलोर की तरफ से अली ने टूर्नामेंट में 220 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने छह विकेट भी चटकाए हैं। इतना ही नहीं दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज डेल स्टेन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की भी टीम को कमी खलेगी। अंकतालिका में विराट की टीम 8 अंकों के साथ सबसे नीचे हैं।

8 of 10
स्टीव स्मिथ-राजस्थान - फोटो : file
राजस्थान
टीम पूरे सीजन संघर्ष कर रही है। हालांकि, पिछले दो मैचों में टीम ने दो लगातार जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं। चार खिलाड़ी के चले जाने से राजस्थान की टीम को काफी नुकसानी होगी। ऐसे में उसे इंग्लैंड के जोस बटलर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के अलावा अपने नए कप्तान ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर स्टीव स्मिथ के स्वदेश लौटने से परेशानी और बढ़ जाएगी। 

9 of 10
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : पीटीआई
कोलकाता
इंग्लैंड के खिलाड़ी जो डेनली भी वापस लौट सकते हैं। IPL में उन्होंने कोलकाता के लिए सिर्फ 1 मैच खेला है। कोलकाता की टीम को पिछले तीनों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। 8 अंकों के साथ कोलकाता की टीम ्ंकतालिका में सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन

10 of 10
IPL 2019 - फोटो : TWITTER
ये खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश
 
चेन्नई  फाफ डू प्लेसिस, इमरान ताहिर 
दिल्ली कागिसो रबाडा
मुंबई जेसन बेहरेनडॉर्फ, क्विंटन डी कॉक
 हैदराबाद डेविड वार्नर, जॉनी बेयरस्टो, शाकिब अल हसन 
पंजाब डेविड मिलर , क्रिस गेल
कोलकाता जो डेनली 
 बैंगलोर डेल स्टेन, मोइन अली, मार्कस स्टोइनिस 
राजस्थान जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें