ranveer singh
उन्होंने महज 17 गेंदों में 7 छक्के और एक चौके की मदद से सबसे तेज अर्धशतक पूरा किया। इस मामले में हार्दिक ने पंत (18 गेंदों में फिफ्टी) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वहीं, कोलकाता और मुंबई के बीच हुए इस मुकाबले पर बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह ने रिएक्शन दिया है। रणवीर सिंह ने मैच के बाद लिखा, 'आखिरकार कोलकाता ने खुद को दुर्गम साबित किया। हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन लड़ाई की। क्या लाजवाब बल्लेबाजी की।'