फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL के इतिहास में 8 बार हुआ सुपर ओवर, रोंगटे खड़े कर देने वाला था रोमांच

Sun, 31 Mar 2019 10:26 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ipl
कागिसो रबाडा की शानदार गेंदबाजी के दम पर शनिवार को दिल्ली ने कोलकाता को रोमांचक मुकाबले में 3 रन से मात दी। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने कोलकाता की टीम को सुपर ओवर में हराया। आइए जानतें हैं कि इंडियन टी-20 लीग के इतिहास में अब तक कितनी बार सुपरओवर खेला जा चुका है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
शेन वॉर्न और सौरव गांगुली
इंडियन टी-20 लीग में सबसे पहला सुपरओवर साल 2009 में राजस्थान और कोलकाता के बीच केपटाउन में हुआ था। राजस्थान ने एक ओवर में 18 रन बनाए और कोलकाता सिर्फ 15 रन बना सकी। 
विज्ञापन

3 of 8
किंग्स इलेवन पंजाब
साल 2010 में धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई और पंजाब के बीच दूसरा सुपर ओवर फेंका गया। इस मुकाबले के सुपरओवर में पंजाब ने बाजी मारी थी।

4 of 8
एबी डीविलियर्स और विराट कोहली - फोटो : ipl
2013 में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बैंगलोर और दिल्ली के बीच मैच टाई हुआ और मैच सुपरओवर की तरफ निकल गया। सुपरओवर में बैंगलोर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

5 of 8
विराट कोहली और डेविड वॉर्नर - फोटो : NDTV
2013 में ही एक बार और सुपरओवर डाला गया। यह सुपर ओवर हैदराबाद और बैंगलोर के बीच हुआ। इस मैच के सुपर ओवर में हैदराबाद को जीत मिली।  
विज्ञापन

6 of 8
rajasthan royals
साल 2014 में शेख जायद स्टेडियम, आबू धाबी  में पांचवां सुपर ओवर कोलकाता और राजस्थान के बीच फेंका गया। इसमें राजस्थान को जीत मिली।
विज्ञापन

7 of 8
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : IPL official web
2015 में एक बार फिर राजस्थान सुपर ओवर में शामिल हुआ। इस बार दूसरी टीम थी पंजाब। अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में दोनों टीमों ने 191 रन बनाए। पंजाब सुपर ओवर में जीत गया। 
विज्ञापन

8 of 8
मुंबई इंडियंस - फोटो : ESPN
27 अप्रैल 2017 को गुजरात और मुंबई के बीच एससीए स्टेडियम, राजकोट में मैच टाई हुआ। मुंबई इस सुपरओवर में जीत गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें