फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: इन 11 धुरंधरों के साथ आज मुंबई के खिलाफ उतर सकती है अश्विन की पंजाब

Wed, 10 Apr 2019 02:13 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : Social media
बुधवार को वानखेड़े में मुंबई और पंजाब की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीमें जीत के साथ अपनी-अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मुकाबले में हैदराबाद को हराया। अंक तालिका की बात करें तो में इस वक्त अश्विन की पंजाब जहां तीसरे स्थान पर है वहीं रोहित की मुंबई पांचवें स्थान पर काबिज है।

वानखेड़े की उछाल भरी पीच पर जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी वहीं बल्लेबाजी में भी काफी रन देखने को मिलेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए आइए जानते हैं कि पंजाब की टीम आज किन  11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।
 
विज्ञापन

2 of 5
gayle rahul
ओपनर्स
 
अभी तक के इस सीजन में क्रिस गेल ने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। पिछली बार जब पंजाब का मुंबई से सामना हुआ था तब गेल ने 24 गेंदों में 40 रन बनाए थे। वहीं केएल राहुल ने भी मुंबई के खिलाफ  57 गेंदों में 71 रनों की पारी खेली थी। इसे देखते हुए यह तय है कि वानखेड़े में भी गेल और राहुल ही ओपनिंग करते दिखेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
मयंक अगरवाल - फोटो : ipl
मिडिल ऑर्डर
 
मयंक अग्रवाल, सरफराज खान, मंदीप सिंह और डेविड मिलर, इन चारों ने अब तक जरुरत के हिसाब से टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और इनसे एक बार फिर से उम्मीद होगी कि वो टीम के मध्यक्रम को मजबूती दें।

 

4 of 5
सैम करन - फोटो : पीटीआई
ऑलराउंडर
 
यहां पर सैम करन ने अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है, उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में तेजी से रन बटोरे हैं तो एक बार फिर से अश्विन उन्हें मौका देंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
R Ashwin - फोटो : social media
गेंदबाजी
 
अश्विन ने गेंदबाजी में खुद ही मोर्चा संभाला हुआ है जिसमें उनका साथ दे रहे हैं मोहम्मद शमी, अंकित राजपूत और अफगानी स्पिनर मुजीब उर रहमान। यहां भी कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें