दीपक चाहर (3 विकेट) की 1शानदार गेंदबाजी और फाफ डु प्लेसीस (43*) की अच्छी पारी की बदौलत चेन्नई ने मंगलवार को इंडियन टी-20 लीग के 23वें मैच में कोलकाता को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही धोनी की टीम ने अंकतालिका में 10 अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। बता दें कि इस सीजन में चेन्नई की पांचवीं जीत है।