फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी धोनी की जुबां से निकली आग तो कभी अंपायर ने चलाई लात, ये हैं IPL 2019 के 5 सबसे बड़े विवाद

Sun, 12 May 2019 08:57 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
एमएस धोनी
इंडियन टी-20 लीग के 12वें संस्करण में कई बड़े रिकॉर्ड बने तो कई ऐसे विवाद भी सामने आए जिनका जिक्र भविष्य में होता रहेगा। इसमें धोनी-कोहली और अश्विन जैसे कई ऐसे बड़े सितारों के नाम भी कलंकित हुए जिन्हें युवा क्रिकेट अपना आदर्श मानते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 6
विराट कोहली और नीजल लॉन्ग के बीच बहस - फोटो : सोशल मीडिया
IPL का 12वां सत्र इतिहास में खराब अंपायरिंग और खिलाड़ियों से विवाद के लिए याद किया जाएगा। इस सीजन में ऐसे कई मौके आए जब खिलाड़ी अंपायर्स की तकरार देखने को मिली। 
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर एक मैच के दौरान बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली और अंपायर लॉन्ग के बीच बहस हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस बहस के बाद गुस्से से तमतमाए लॉन्ग अंपायर रूम के दरवाजे को लात मारकर तोड़ (क्षतिग्रस्त) दिया था।
 
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
ये पहला मौका नहीं था जब अंपायर द्वारा ऐसा विवादित फैसला दिया गया है। इससे पहले भी बैंगलोर और मुंबई के मैच में भी अंपायर ने मलिंगा के नो बॉल की अनदेखी कर दी थी। इसके बाद भी विराट आग-बबूला हुए थे। उस मैच में बैंगलोर को हार का सामना करना पड़ा था। अंपायर की इस गलती को लेकर खुद मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने आवाज उठाई थी।
 

4 of 6
धोनी-अंपायर - फोटो : social media
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर भी आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। बीच मैदान जाकर अंपायर से उलझने पर धोनी पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया था। धोनी अंपायर के एक डीसीजन से नाराज होकर डगआउट से सीधे मैदान पर अंपायर से भिड़ने पहुंच गए थे।
 
विज्ञापन

5 of 6
buttler ashwin
राजस्थान के खिलाफ एक मैच में अश्विन द्वारा गेंद फेंकने से पहले ही नॉन स्ट्राइक पर खड़े राजस्थान के बल्लेबाज जोस बटलर क्रीज से बाहर निकल गए थे, जिसके बाद अश्विन ने नॉन-स्ट्राइकर छोर की बेल्स गिराकर उन्हें रनआउट कर दिया था। अश्विन के इस रनआउट को कई लोगों ने सही बताया है तो कई लोगों अश्विन पर जमकर भड़ास निकाली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sourav ganguly - फोटो : social media
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) डीके जैन को सौरव गांगुली के खिलाफ हितों के टकराव की दो शिकायतें मिली थी, जिसमें कहा गया था कि 12 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले जाने वाले मैच में मेहमान टीम में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे जबकि वह बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष भी हैं। हालांकि इस मामले में फैसला गांगुली के पक्ष में सुनाया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें