फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2019: प्लेऑफ में पहुंच चुकी ये तीन टीम, चौथे स्थान के लिए 'तूफानी' जंग

Fri, 03 May 2019 12:55 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2019 - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार रात सुपर ओवर में हैदराबाद को हराते ही मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई। इसके पहले चेन्नई और दिल्ली दोनों ही IPL के प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। अब एक स्थान के लिए जंग जारी है। इसके लिए बाकी टीम जी-जान लगा रहीं हैं। 

टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना न सिर्फ उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा बल्कि इसके साथ ही उन्हें दूसरी टीमों के खेल पर भी ध्यान रखना होगा। कुछ टीमों के लिए सिर्फ जीत काफी होगी और कुछ के लिए दूसरों की हार भी मायने रखेगी। कुछ के लिए जीत का अंतर मायने रखेगा और कुछ जीतने के बाद भी सिर्फ और सिर्फ उम्मीद रखेंगी। 

कुछ टीमों के विदेशी खिलाड़ी लौट चुके हैं और इससे उनकी रणनीति पर असर पड़ेगा और वे घरेलू खिलाड़ियों के भरोसे अपनी नैया पार लगाने का प्रयास करेंगे। यानी अब अंतिम पड़ाव है। अब दूसरे मौके कम हैं। अब चूके तो फिर करना होगा एक साल का इंतजार।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद


हैदाराबाद ने 13 मैच खेले हैं यानी उसका सिर्फ एक ही मैच बाकी है। उन 13 मुकाबलों में से टीम ने छह में जीत हासिल की है और सात मैच में उसे हार मिली है। गुरुवार रात मुंबई से हारकर प्लेऑफ पहुंचने के उसके सपनों को गहरा झटका लगा है। हैदराबाद के 12 अंक है। रनरेट 0.653 है। बैंगलोर के खिलाफ अगले मैच में भी अगर हैदराबाद को हार मिलती है तो इसका सीधा-सीधा फायदा ठीक नीचे चल रही राजस्थान, कोलकाता और पंजाब को होगा।
विज्ञापन

3 of 6
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : पीटीआई

कोलकाता


कोलकाता की टीम ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और पांच जीतकर उसके 10 अंक हैं। उसका रनरेट +0.100 का है जो बहुत अच्छा तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन फिर भी टीम को दौड़ में बनाए रखने के लिए काफी है। कोलकाता की टीम लगातार छह मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ में काफी पिछड़ गई थी। हालांकि हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद उसने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को कायम रखा है। कोलकाता का अगला मैच पंजाब से है जिसमें उसे जीत हासिल करना बेहद जरूरी है। अगर टीम इसके बाद मुंबई को हरा देती है तो प्लेऑफ में उसकी दौड़ कायम रहेगी।

4 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : ipl

पंजाब


12 में से 5 मैच जीतकर पंजाब की टीम के 10 अंक हैं। उसका रनरेट -0.296 है जो काफी कम है। प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए उसे अपने बाकी दोनों मैच जीतने होंगे। इसके बाद उसके 14 अंक हो जाएंगे। हालांकि इसके बाद भी राह बहुत मुश्किल है क्योंकि रनरेट इसमें आड़े आ रहा है। हैदराबाद का बीती रात मुंबई से हारना पंजाब के लिए राहत भरा रहा। अब पंजाब यही चाहेगा कि बैंगलोर से भी हैदराबाद हार जाए और राजस्थान दिल्ली और बैंगलोर के खिलाफ होने वाले अपने दो मैचों में से एक हार जाए तो ऐसे में दोनों टीमों के 12 अंक रह जाएंगे और पंजाब की उम्मीद बढ़ जाएगी। 14 अंक भी उसके लिए इसलिए काफी नहीं होंगे क्योंकि उनका रनरेट बहुत खराब है। इस टीम को कोलकाता और चेन्नई के खिलाफ होने वाले अपने दोनों अगले मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन

5 of 6
राजस्थान रॉयल्स - फोटो : ipl

राजस्थान


विदेशी खिलाड़ियों के जाने के बाद बेहद कमजोर नजर आ रही राजस्थान के लिए प्लेऑफ की दौड़ बिलकुल आसान नहीं होगी। एक हार और राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ से बाहर। क्योंकि उनका रनरेट (-0.343) बहुत खराब है। टीम ने 13 में से पांच मैच जीते हैं। बैंगलोर के खिलाफ वर्षाबाधित मुकाबले में 1-1 अंक बंटने से राजस्थान को गहरा झटका लगा था। अब राजस्थान का अगला मुकाबला बेहद मजबूत और प्लेऑफ में क्वालिफाई कर चुकी दिल्ली से दिल्ली में ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैंगलोर

बैंगलोर


बैंगलोर की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। -0.656 रनरेट के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर मौजूद इस टीम को अगला मैच हैदराबाद से खेलना है। अगर बैंगलोर हैदराबाद को हरा bhiदेती है तो अपने साथ-साथ वह दूसरी टीम को भी बाहर ले जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें