फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में धूम मचाने वाले चेन्नई के इस खिलाड़ी ने लिया संन्यास

Sat, 27 Apr 2019 07:47 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : पीटीआई
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हरफनमौला शेन वॉटसन ने बिग बैश लीग को अलविदा कह दिया, जिससे अपने देश में उनका पेशेवर करियर खत्म हो गया। IPL में खेल रहे 37 वर्ष के वॉटसन पिछले तीन सत्र से सिडनी थंडर्स टीम के कप्तान थे। उन्होंने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। 
विज्ञापन

2 of 4
शेन वॉटसन
वॉटसन ने एक बयान में कहा , 'मैं सिडनी थंडर्स में सभी को तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। पिछले चार सत्र की शानदार यादें हैं जो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।'
विज्ञापन

3 of 4
शेन वॉटसन - फोटो : twitter
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने उन्हें बीबीएल में सफल करियर पर बधाई देते हुए कहा, 'शेन वॉटसन सीमित ओवरों में सबसे रोमांचक खिलाड़ियों में से है। उसने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट और बिग बैश लीग में अपार योगदान दिया है।' 
विज्ञापन

4 of 4
शेन वॉटसन - फोटो : twitter
चेन्नई के सलामी बल्लेबाज वॉटसन ने IPL के 12वें सीजन में चेन्नई की तरफ से 11 मैचों में 243 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 96 का था, जो उन्होंने हैदाराबद के खिलाफ बनाया थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें