फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों धोनी ने बीच मैदान जडेजा की हेलमेट पर मारा बैट, वजह दिलचस्प

Fri, 12 Apr 2019 04:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
धोनी-जडेजा - फोटो : social media
गुरुवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में इंडियन टी-20 लीग का 25वां मुकाबला खेला गया। राजस्थान और चेन्नई के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में चेन्नई ने आखिरी गेंद पर मैच में जीत दर्ज की।

रोमांच से भरे मैच में कई सारी हैरान करने वाली बातें हुई। धोनी-अंपायर की बहस, धोनी की थकान, जडेजा का छक्का और आखिरी गेंद पर सेंटनर का छक्का, ये सब कल के मैच में चर्चा का विषय रहे।
 
विज्ञापन

2 of 4
जडेजा - फोटो : amar ujala
इसी मैच में एक ऐसी घटना घटी जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल चेन्नई को जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों में 18 रन चाहिए थे। राजस्थान की तरफ से बेन स्टोक्स ने गेंदबाजी की। स्टोक्स की पहली ही गेंद पर जडेजा ने शॉट खेला लेकिन पैर फिसलने की वजह से पिच पर ही लड़खड़ा कर गिर गए। यही नहीं गेंदबाजी कर रहे बेन स्टोक्स भी पैर फिसलने की वजह से पिच पर गिर गए।
विज्ञापन

3 of 4
जडेजा - फोटो : social media
दूसरी छोर पर खड़े धोनी समेत सभी को लगा कि गेंद हवा में गई है। इस पर धोनी ने जडेजा को रन भागने के लिए कहा। लेकिन जडेजा उठ नहीं पाए और धोनी दौड़कर उनके पास पहुँच गए। फिर जब पता चला कि गेंद 6 रन के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई है तब धोनी ने मजाकिया अंदाज में गिरे हुए जडेजा की हेलमेट पर बैट से मारा।
विज्ञापन

4 of 4
चेन्नई - फोटो : social media
इस मैच में चेन्नई को जीत के लिए आखिरी गेंद पर तीन रन चाहिए थे और फिर सेंटनर ने छक्का मारकर मैच चेन्नई के खाते में डाल दिया।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें। साथ ही यह भी बताएं कि आप किसी विशेष खिलाड़ी, टीम या विषय के बारे में क्या जानना चाहते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें