कप्तान एमएस धोनी (58) और अंबाती रायुडू (57) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई ने गुरुवार को जीत का 'छक्का' लगाया। वहीं इस मुकाबले में अंपयरों से बीच मैदान बहस करने के चलते धोनी को कड़ी सजा मिली। अंपायर के निर्णय का विरोध करने के चलते धोनी को उनकी मैच का फीस का 50 प्रतिशत हिस्सा जुर्माने के तौर पर देना होगा।
विज्ञापन
2 of 5
M.S. Dhoni Hand's Reading
धोनी के इस रवैये को इंडियन टी-20 लीग के कोड ऑफ कंडक्ट के खिलाफ माना गया है। उन्होंने लेवल 2 के अपराध 2.20 का उल्लंघन किया है, जिसके चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है। धोनी ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है।
विज्ञापन
3 of 5
csk vs rr
फैंस को बता दें कि यह घटना घटी मैच के आखिरी ओवर की है जब बेन स्टोक्स की एक बीमर को पहले अंपायर ने नो बॉल दिया, लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदलते हुए इस जायज गेंद करार दे डाला।
देखें वीडियो:
4 of 5
जडेजा
- फोटो : pti
यह फैसला लेने वाले अंपायर उल्हास गांधे थे। इसके बाद जडेजा अंपायर से बात करने लगे और एमएस धोनी अपने डगआउट से मैदान में घुस आए। उन्होंने दोनों अंपायरों से बहस भी की। लेकिन अंपायर अपने फैसले पर कायम रहे और चेन्नई को नो बॉल नहीं मिली।
इसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स को जीत हासिल हुई। चेन्नई सुपरकिंग्स को ये रोमांचक जीत मिचेल सैंटनर की बदौलत मिली। आखिरी गेंद पर चेन्नई को तीन रनों की जरूरत थी लेकिन बेन स्टोक्स की गेंद पर सैंटनर ने छक्का लगा दिया।