इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को मौजूदा चैंपियन चेन्नई और मुंबई में भिड़ंत होगी। चेन्नई अपने सभी तीनों मैच जीतकर अंक तालिका में नंबर वन बनी हुई है। वहीं तीन में से दो हार के बाद अब मुंबई की टीम भी दमदार वापसी करना चाहेगी।
विज्ञापन
2 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : ipl
इस सुपरहिट मुकाबले में जहां लंबे-लंबे छक्के देखने को मिल सकते हैं वहीं चेन्नई के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो की निगाह एक विकेट पर होगी क्योंकि एक विकेट लेते ही वो चेन्नई की तरफ से इतिहास रच देंगे।
विज्ञापन
3 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : ipl
बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में ब्रावो के पास होगा चेन्नई की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने का मौका। मुंबई के खिलाफ ब्रावो ने अब तक कुल 27 विकेट लिए हैं जो मुंबई के खिलाफ किसी भी गेंदबाज द्वारा लिए गए सबसे अधिक विकेट हैं।
4 of 5
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : ipl
हालांकि आखिरी बार जब ब्रावो ने वानखेड़े में खेला था तब उन्होंने बल्ले से दम दिखाते हुए 226.66 की स्ट्राइक रेट से 30 गेंदों में 68 रन बनाए थे और 4 ओवर की किफायती गेंदबाजी में 6.25 की इकॉनमी से 25 रन दिए थे।
ब्रावो चेन्नई के लिए हमेशा से खास ऑलराउंडर रहे हैं और टीम की तरफ से खेलते हुए अब तक 99 विकेट अपने नाम किए हैं। आज के मैच में अगर ब्रावो एक विकेट ले लेते हैं तो वो चेन्नई की तरफ से 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
वैसे ब्रावो के मौजूदा फॉर्म को देखकर कहा जा सकता है कि वो आज आसानी से एक विकेट लेकर इतिहास रचने में सफल होंगे। अगर इस सीजन की बात करें तो ब्रावो ने अब तक खेले 3 मैचों में सबसे अधिक 6 विकेट झटके हैं।