फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बीच मैदान भिड़े रसेल-डिकॉक, गुस्से में मारी ऐसी टक्कर, देखते रह गए अंपायर

Mon, 06 May 2019 07:32 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रसेल और डिकॉक - फोटो : social media
मुंबई और कोलकाता के बीच रविवार को IPL 2019 का आखिरी लीग मैच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेजबान मुंबई ने कोलकाता को 9 विकेट से हराया। इस हार के साथ ही कोलकाता की टीम IPL के 12वें सीजन से बाहर हो गई।
विज्ञापन

2 of 5
डिकॉक - फोटो : file photo
हालांकि, हार से पहले ही इस मुकाबले में कोलकाता के धाकड़ खिलाड़ी आंद्रे रसेल अपना आपा खोते नजर आए। दरअसल, रसेल ने मुंबई के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डीकॉक को मैच के दौरान बीच मैदान पर टक्कर मार दी। 
विज्ञापन

3 of 5
आंद्र रसेल - फोटो : file photo
बता दें कि यह वाक्या मुंबई की पारी के 5वें ओवर में हुई। वॉरियर की गेंद पर एक रन लेने के बाद रसेल ने क्विंटन डीकॉक की तरफ एक खतरनाक थ्रो फेंका, मुंबई का ये बल्लेबाज किसी तरह बाल-बाल बचा। इसके बाद रसेल ने अपनी फील्डिंग पोजीशन पर लौटते हुए डिकॉक को अपने कंधे से टक्कर मार दी। रसेल इस दौरान काफी गुस्से में दिखाई दे रहे थे। इस दौरान डिकॉक बेहद नाखुश दिखे, लेकिन उन्होंने अंपायर से इसकी शिकायत नहीं की। 

4 of 5
डीकॉक - फोटो : file photo
हालांकि, मैच के बाद जब क्विंटन डिकॉक से रसेल की इस हरकत पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शायद मेरी धुआंधार बल्लेबाजी से रसेल नाराज हो गए, इसीलिए उन्होंने मुझे टक्कर मारी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुंबई बनाम कोलकाता - फोटो : social media
कोलकाता के लिए करो या मरो के मुकाबले में रसेल बल्ले और गेंद से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। रसेल पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें लसिथ मलिंगा ने अपना शिकार बनाया। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 2.1 ओवर में 34 रन लुटाए। रसेल ने अपने पहले ही ओवर में 21 रन लुटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें