फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिग फैमिली कार बनेगी मारुति वैगन आर, कंपनी ला रही है नया वर्जन

Mon, 06 May 2019 06:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
New Wagon R Styling
बड़े संयुक्त परिवारों के लिए अच्छी खबर है। मारुति बड़े परिवारों के लिए अपनी वैगन आर कार का बड़ा वर्जन लाने जा रही है। मारुति जल्द ही वैगन आर का 7 सीटर वर्जन लांच करेगी। इस कार को प्रीमियम नेक्सा शोरुम्स के जरिए बेचेगी। माना जा रहा है रेनो की अपकमिंग 7-सीटर मिनी एमपीवी कार ट्राइबर को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।
 
विज्ञापन

इंडोनेशियन ऑटो शो में उठाया था पर्दा

2 of 6
New wagon-r

कुछ साल पहले मारुति ने इंडोनेशियन ऑटो शो में 7 सीटर कार का कंसैप्ट शोकेस किया था, लेकिन वह वर्जन कभी बाजार में नहीं आया, क्योंकि पुरानी वैगन आर में इतनी जगह नहीं थी कि उसमें तीसरी रो लगा सकें। नई मारुति वैगन आर की लांन्चिग के दौरान खबरें आई थीं कि वैगन आर का 7 सीटर वर्जन लांच हो सकता है।

 
विज्ञापन

वैगन आर की टैग लाइन ‘The Big New WagonR’

3 of 6
Maruti Wagon R 7 seater

वहीं जब नई वैगन आर लांच हुई तो यह पहले से लंबी, चौड़ी और बड़ी थी, खुद वैगन आर की टैग लाइन भी ‘The Big New WagonR’ है। नई वैगन आर बड़े व्हीलबेस पर बेस्ड है। जिसके चलते इसमें दो अतिरिक्त सीटें लगाना संभव हो सका है।

 

जून के आखिर में लांचिंग

4 of 6
New wagon-r

मारुति 7 सीटर वैगन आर की लांचिंग इस साल जून के आखिर में कर सकती है और इसे नेक्सा शोरूम्स के जरिए बेचेगी। वहीं कंपनी 7 सीटर वैगन आर का नाम भी बदल सकती है। नेक्सा शोरूम्स से बेचे जाने के पीछे वजह है कि इस कार में प्रीमियम इंटीरियर होगा और कई नए फीचर शामिल होंगे।     

 
विज्ञापन

1.2 लीटर का बीएस-6 पेट्रोल इंजन

5 of 6
2019 wagon r cng-1

वर्तमान में बिक रही वैगन आर की लंबाई 3655 एमएम है और 7 सीटर होने के चलते इसकी लंबाई 3995 एमएम की जा सकती है। वैगन आर में 1 लीटर और 1.2 लीटर का बीएस-6 पेट्रोल इंजन मिलता है। वहीं नई 7 सीटर वैगन आर 1.2 लीटर इंजन के साथ लांच हो सकती है। यह इंजन 83 पीएस की पावर और 114 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5 स्पड मैनुअल और एएमटी के साथ आता है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 5.5 लाख रुपये से लेकर 6 लाख तक

6 of 6
New Maruti Wagon r 2019

वैगन आर में डुअल एयरबैग्स, रिवर्स पार्क असिस्ट, सभी वेरियंट में एबीएस, टचस्क्रीन सिस्टम, टॉप वेरियंट में अलॉय व्हील, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट, एलईडी डीआरएल मिलते हैं। मारुकि वैगन आर 7 सीटर की कीमत 5.5 लाख रुपये से लेकर 6 लाख तक रखी जा सकती है। यह 5 सीटर वैगन आर से 1.5 लाख रुपये महंगी होगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें