फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL से पहले गेंदबाजों के दिल में 'सिक्सर किंग' का खौफ, सबूत है ये 12 छक्के

Thu, 05 Apr 2018 09:19 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
आईपीएल के सीजन-11 की शुरुआत 7 अप्रैल से होने जा रही है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खुशी की खबर है कि उनके टीम के धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह एक बार फिर अपने पुराने फॉर्म में लौट आए हैं।  
विज्ञापन

2 of 5
किंग्स इलेवन पंजाब - फोटो : file
गौरतलब है कि किंग्स इलेवन पंजाब को अपना पहला मैच 8 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलना है। इससे पहले पंजाब की पूरी टीम मोहाली में जमकर प्रैक्टिस कर रही है। इस दौरान युवराज सिंह भी मैदान पर खूब पसीना बहाया।
विज्ञापन

3 of 5
yuvraj - फोटो : file
इस प्रैक्टिस मैच में युवराज ने नाबाद 125 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के भी लगाए। काफी दिनों के बाद वह अपने पुराने फॉर्म में नजर आए। किंग्स इलेवन पंजाब और उनके फैंस के लिए ये बहुत ही बड़ी खुशखबरी है। 

4 of 5
हेजल कीच
दरअसल, प्रैक्टिस के समय जब युवराज बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी उनकी पत्नी हेजल कीच स्टेडियम में आ पहुंची। उसी समय युवराज ने शानदार छक्का जड़ दिया। युवराज सिहं के इस छक्के का वीडियो खुद हेजल कीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। युवराज की पत्नी हेजल कीच ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि, वो जैसे ही मैदान पर पहुंचीं तभी ऐसा हुआ था। इस वीडियो को शेयर करने के लिए उन्होंने युवी के फैन क्लब को शुक्रिया भी कहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yuvraj - फोटो : file
बता दें कि युवराज सिंह को इस सीजन में पंजाब ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है। युवराज ने अभी तक IPL में 120 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.61 की औसत से 2857 रन बनाए हैं। इसी दौरान उनका स्ट्राइक रेट 131.19 का रहा। इस दौरान उन्होंने 141 छक्कों और 204 चौकों समेत 12 अर्धशतक जड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें