फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: 'महंगे दाम में सस्ता सामान जैसा' युवराज का हाल, रैना पड़ रहे भारी

Sat, 07 Apr 2018 04:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह
टीम इंडिया की मिडल ऑर्डर बल्लेबाजी को मजबूत बनाने बनाने का श्रेय मिडल ऑर्डर बैट्समैन युवराज सिंह और सुरेश रैना को जाता है। दोनों ही खिलाड़ी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और समय रहते टीम के लिए गेंदबाजी की कमान भी संभालते हैं। हालांकि, इन सबके बावजूद बेशक युवराज इंटरनेशनल क्रिकेट में रैना से ज्यादा नाम कमा चुके हों, लेकिन आईपीएल में इस खिलाड़ी की चमक रैना के आगे एकदम फीकी है। यह हम नहीं रिकॉर्ड्स बताते हैं। चलिए गौर करते हैं इन रिकॉर्ड्स पर...
विज्ञापन

लगातार बेहतरीन परफॉर्मेंस

2 of 6
सुरेश रैना - फोटो : File
शायद ही अब तक कोई ऐसा सीजन बीता हो जिसमें सुरेश रैना ने अपने प्रदर्शन से फैंस का दिल न जीता हो। पिछले दस सालों में चेन्नई सुरकिंग्स और गुजरात लॉयंस के लिए खेलते हुए उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। बता दें कि रैना आईपीएल में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 34.13 की औसत से अब तक खेले कुल 161 मैचों में 4540 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

युवराज से बेहतर फील्डिंग

3 of 6
सुरेश रैना
इसमें को दोराय नहीं कि युवराज सिंह एक बेहत फील्डर हैं, लेकिन आईपीएल में इस मामले में भी युवराज रैना से पीछे छूट गए हैं। आईपीएल के कुल 161 मैचों में रैना ने 85 कैच लपके हैं, जबकि 120 मैच खेलने वाले युवराज सिर्फ 33 कैच ही पकड़ पाए हैं।

ज्यादा दाम में सस्ता सामान जैसा युवराज का हाल

4 of 6
युवराज सिंह
आईपीएल फ्रैंचाइजियों की मानें तो युवराज का हाल ज्यादा दाम में सस्ता सामान खरीदने जैसा है। आईपीएल फ्रैंचाइजी हर बार इस खिलाड़ी को लेकर पछताती हैं। 2014 के सीजन में आरीसीबी ने युवराज को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था, तो वहीं 2015 में दिल्ली ने उन पर 16 करोड़ रुपये का दांव खेला था। इसके बावजूद युवराज ने सिर्फ 19.07 की औसत से रन बनाए। वहीं अगर रैना की बात करें तो गुजरात लॉयंस ने अपने पहले सीजन में उन्हों 12.5 करोड़ रुपये खरीदा था। इस सीजन में उन्होंने 29 की औसत से रन बनाए थे। अगले सीजन में रीटेन किए जाने के बाद रैना ने 40.18 की औसत और 143.97 के तेज स्ट्राइक के साथ 442 रनों का योगदान दिया था।
विज्ञापन

दबाव में रैना के तेवर

5 of 6
सुरेश रैना - फोटो : File
सुरेश रैना ने आईपीएल में खेलते हुए कई बार अपनी टीम को संकटों से उबारा है। सुरेश रैना दबाव में ज्यादा अच्छा परफॉर्म करते हैं। 2014 के सेमीफाइनल में रैना ने महज 29 गेंदों पर 87 रन बना थे। इसके अलावा 2011 में आरसीबी के खिलाफ 50 गेंदों पर 73, 2012 में केकेआर के खिलाफ 38 गेंदों में 72 और 2013 में 53 गेंदों पर पंजाब के खिलाफ जमाया शतक भला कौन भूल सकता है। वहीं युवराज सिंह अब तक किसी भी सीजन में ऐसी पारी खेलने में पूरी तरह असफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षियों पर भारी रैना का अटैक

6 of 6
सुरेश रैना - फोटो : File
अगर दिन युवराज सिंह मैदान पर हो तो उनके प्रहार से बड़े से बड़ा गेंदबाज भी नहीं बच सकता, लेकिन आईपीएल में न जाने क्यों इस खिलाड़ी की चमक फीकी पड़ जाती है। वहीं, दूसरी ओर रैना एक वर्सटाइल खिलाड़ी हैं। टीम जब मुसीबत में होती है तो रैना परिस्थितियों के मुताबिक खुद ढाल लेते हैं। कम गेंदों पर ज्यादा रन चाहिए तो उनका पावर मोड एक्टिव हो जाता है और अगर लगातार विकटें गिर रही हों विकेट ब्लॉक मोड एक्टिव हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें