फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धोनी ब्रिगेड' को मात देकर IPL चैंपियन बनेगी 'ऑरेंज आर्मी', ये 5 कारण हैं गवाह

Sat, 26 May 2018 05:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
आईपीएल सीजन-11 की शुरुआत से ही केन विलियमसन के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद को खिताब का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में केकेआर को परास्त करने वाली हैदराबाद का सामना अब रविवार को खिताबी जंग के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा। आइए जानते हैं आखिर क्यों फैंस सनराजइर्स हैदराबाद को इस खिताब का सबसे बड़ा दावेदार मान रहे हैं।
विज्ञापन

आईपीएल का सबसे खतरनाक बॉलिंग अटैक

2 of 6
srh
सनराजइर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज लो टारगेट को भी आसानी से डिफेंड करने का दम रखते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजी डिपार्टमेंट में न सिर्फ बेहतरीन फास्ट बॉलर्स हैं, बल्कि शानदार स्पिन गेंदबाज भी हैं।
विज्ञापन

सनराइजर्स की मजबूत बल्लेबाजी

3 of 6
शिखर धवन और केन विलियमसन
इस टीम की ताकत बेशक इसकी गेंदबाजी है, लेकिन कप्तान विलियमसन और शिखर धवन जैसे बल्लेबाजों ने टीम के बल्लेबाजी डिपार्टमेंट को भी मजबूती दी है। इसके अलावा मनीष पांडे और दीपक हूडा जैसे खिलाड़ियों ने भी मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी को बेहतर बनाने का काम किया है।

विलियमसन की कप्तानी

4 of 6
kane williamson
आईपीएल सीजन-11 में एकमात्र विदेशी कप्तान केन विलियमसन न सिर्फ अपनी जबर्दस्त बल्लेबाजी के दम पर टीम को आगे लेकर आए हैं, बल्कि शानदार नेतृत्व कर अपनी बेहतरीन कप्तानी का नमूना भी पेश किया है।
विज्ञापन

प्लेइंग इलेवन का फील्ड पर कमाल

5 of 6
srh
आईपीएल के मौजूदा सीजन में सनराजर्स हैदराबाद की लाजवाब फील्डिंग इस बात की साक्ष्य है कि सनराइजर्स हैदराबाद इस खिताब की सबसे मजबूत दावेदार है। टीम के युवा खिलाड़ी तो इसमें अव्वल हैं ही साथ ही युसुफ पठान जैसे उम्रदराज खिलाड़ी ने भी फील्डिंग में अपनी जान लड़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनकैप्ड प्लेयर्स का प्रदर्शन

6 of 6
सिद्धार्थ कौल
यह बात सच है कि अनकैप्ड खिलाड़ियों के सहयोग के बिना आईपीएल का खिताब नहीं जीता जा सकता है। इसका जीता जागता उदाहरण सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूत टीम ने पेश किया है। इसमें दीपक हुड्डा और सिद्धार्थ कौल जैसे अनकैप्ड प्लेयर्स का किरदार काफी अहम रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें