IPL-11 में मंगलवार को खेले गए एक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स पर रोमांचक जीत दर्ज की। चेन्नई की सरजमीं पर अपने फैंस के बीच लगभग 1065 दिन बाद उतरी 'धोनी सेना' ने अपने खेल से फैंस का दिल जीत लिया। जहां केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने तूफानी बल्लेबाजी कर दर्शकों को इंटरटेन किया तो जवाब में चेन्नई की टीम ने शुरू से ही अटैकिंग क्रिकेट खेलते हुए आखिरकार बड़े स्कोर को लांघ ही लिया।
विज्ञापन
2 of 8
मैच के दौरान अपनी टीम केकेआर को सपोर्ट करने आए शाहरुख खान और एमएस धोनी की बेटी जीवा की तस्वीरें भी सुबह से ही सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। वायरल तस्वीरों में जीवा शाहरुख संग तस्वीरें खिंचवा रहीं हैं, तो शाहरुख भी उनके साथ मस्ती के मूड में हैं। अगली स्लाइड में देखिए दोनों की कुछ कुछ तस्वीरें...
विज्ञापन
3 of 8
एमएस धोनी की बेटी जीवा संग सेल्फी लेते बॉलीवुड सुपरस्टार और केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान
बता दें कि सैम बिलिंग्स की अर्धशतकीय पारी की बदौलत चेन्नई ने केकेआर पर 2 गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी। यह आईपीएल में उनकी लगातार दूसरी जीत थी। पहले मैच में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हराया था।