फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में हार की हैट्रिक नहीं बनाना चाहेगी RCB, 'रोहित ब्रिगेड' के खिलाफ यह हो सकती है प्लेइंग-XI

Tue, 01 May 2018 04:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli rcb
विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का आईपीएल सीजन-11 में अब तक का सफर बेहद खराब रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपने घर में पिछले दोनों मुकाबले गंवाने के बाद अब 'विराट सेना' का मुकाबला 'रोहित ब्रिगेड' से होगा।

जाहिर है कि आरसीरीब अपने ही घर में लगातार तीसरी हार को किसी भी कीमत पर गले नहीं लगाना चाहेगी। हार की हैट्रिक से बचने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपने प्लेइंग इलेवन में कई बड़े फेरबदल कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 6
डी कॉक
ओपनिंग
पिछले मैच में आरसीबी के लिए ओपनिंग करने वाले ब्रैंडन मैकुलम की जगह कप्तान विराट कोहली क्विंटन डी कॉक के साथ खुद पारी की शुरुआत कर सकते हैं। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे विराट कोहली अपनी टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाने की पूरी कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
डीविलियर्स और डी कॉक
मिडल ऑर्डर
बुखार के चलते पिछले मैच में बाहर बैठने वाले एबी डीविलर्स मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। इसके अलावा टीम के युवा खिलाड़ी मनन वोहरा और इन फॉर्म बैट्समैन मनदीप सिंह टीम के मिडल ऑर्डर को मजबूत बनाने का काम करेंगे।

4 of 6
मुंबई बनाम बैंगलोर - फोटो : SELF
ऑलराउंडर
पिछले मुकाबले में अपने प्रदर्शन से फैंस को निराश करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी कॉलिन डी ग्रैंडहोम को बाहर का रास्ता देखना पड़ सकता है। उनकी जगह टीम में इंग्लैंड के शानदार ऑलराउंडर मॉइन अली को रखा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
Murugan Ashwin
स्पिन डिपार्टमेंट
टीम के स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी एक बार फिर स्पिन गेंदबाज मुरुगन अश्विन के कंधों पर होगी। पिछले मैच में केकेआर को शुरुआती दो झटके देकर इस गेंदबाजी ने आरसीबी की शानदार वापसी कराई थी। स्पिन डिपार्टमेंट में उन्हें युजवेंद्र चहल का साथ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उमेश यादव
फास्ट बॉलिंग अटैक
पेस बॉलिंग डिपार्टमेंट में मोहम्मद सिराज, टिम साउदी और उमेश यादव एक बार फिर आरसीबी के लिए गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं। हालांकि उमेश यादव के अलावा अब तक आरसीबी के किसी भी तेज गेंदबाज ने बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें