आईपीएल के 11वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स अपना चौथा मुकाबला रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में 8 बजे से खेला जाएगा। आइये जानते हैं कि कप्तान अंजिक्य रहाणे किन 11 खिलाड़ियों के साथ लगातार तीसरी जीत के इरादे से उतर सकते हैंः-
विज्ञापन
ओपनर्स
2 of 5
rahane batting
- फोटो : file
ओपनर्स की भूमिका कप्तान अजिंक्य रहाणे और डार्सी शॉर्ट निभाते नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी तक खेले गए तीन मुकाबलों में रहाणे ने ज्यादा स्कोर नही कर पाए हैं। उन्होंने तीन मैचों में कुल मिलाकर 94 रन बनाए हैं। वहीं, शार्ट ने तीन मैचों में 21 रन और 1 विकेट अपने नाम किए हैं। सलामी बल्लेबाज के तौर पर इनका भा प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है।
विज्ञापन
मिडिल ऑर्डर
3 of 5
Sanju Samson
मिडिल ऑर्डर में संजू सैमसन, बेन स्टोक्स और राहुल त्रिपाठी का खेलना तय माना जा रहा है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मुकाबले में सैमसन ने 45 गेंदों में नाबाद 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 10 छक्के जड़े थे। तीन मैचों में सैमसन ने कुल मिलाकर 178 रन बनाए हैं। इसके अलावा स्टोक्स और राहुल ने अभी तक के मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। स्टोक्स और राहुल ने तीनों मैचों में 48 और 46 रन बनाए हैं।
ऑलराउंडर्स
4 of 5
जोस बटलर
ऑलराउंडर्स की भूमिका में जोस बटलर, कृष्नप्पा गौथम और श्रेयस गोपाल नजर आ सकते हैं। गोपाल ने तीन मैचों में 18 रन देकर 2 विकेट झटके हैं, जबकि 2 रन देकर 1 विकेट लिए हैं। वहीं, बटलर ने तीनों मैचों में कुल मिकार 58 रन बनाए हैं।
गेंदबाज की भूमिका में धवल कुलकर्णी, बेन लाफलिन और जयदेव उनादकट नजर आ सकते हैं। इस सीजन में जयदेव ने अच्छी गेंदबाजी की है। उन्होंने तीन मैचों में 1 रन देकर 2 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, बेन लाफलिन ने लाजवाब प्रदर्शन करत हुए तीन मैचों में 1 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं।