फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL शुरू होने से पहले भावुक हुआ दुनिया का 'धाकड़' बल्लेबाज, बयां की मन की टीस

Sun, 22 Apr 2018 03:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
क्रिस गेल
क्रिकेट का 'महाकुंभ' आईपीएल शुरू होने से पहले दुनिया का यह धाकड़ बल्लेबाज भावुक हो गया। उन्होंने अपने मन की टीस भी बयां की, पढ़ें रिपोर्ट...
विज्ञापन

2 of 7
क्रिस गेल
रॉयल चैलेंजर बंगलुरु (आरसीबी) के आईपीएल के इस सीजन में दोबारा से रिटेन न करने से दिल काफी दुखा, लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब ने आखिरी समय में मुझे अपनी टीम में शामिल किया, जिससे काफी खुश हूं। यह कहना है वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजी क्र्रिस गेल का। वे शुक्रवार को आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से बुलाई गई एक प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।
विज्ञापन

3 of 7
क्रिस गेल - फोटो : the australia
बात करते-करते क्रिस गेल भावुक भी हो गए थे। क्रिस गेल ने कहा कि आईपीएल के ऑक्शन के अंतिम राउंड में किंग्स टीम ने मुझे पर विश्वास दिखाया, जिसको लेकर में काफी उत्साहित हूं। इस टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं, जो बेहतर कर सकते हैं। वहीं उन्होंने टीम में ओपनिंग के सवाल पर कहा कि टीम को जहां उनकी आवश्यकता होगी, वहां पर वह बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

4 of 7
virender sehwag
किंग्स इलेवन टीम के ऑपरेशन चीफ और मेंटर विरेंद्र सहवाग ने कहा कि आईपीएल के मौजूदा सीजन 11 में जो नई टीम बनी है वह पिछले दस सीजन के मुकाबले सबसे सशक्त टीम है। प्रबंधकों ने लगभग पूरी टीम नई चुनी है। इस बार भारतीय व विदेशी खिलाड़ियों का मिश्रण टीम में काफी अच्छा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के आने से टीम काफी मजबूत दिख रही है।

 
विज्ञापन

5 of 7
virendra sehwag
अश्विन के कप्तान बनाए जाने के सवाल पर सहवाग ने कहा कि कपिल देव, इमरान खान जैसे दिग्गज गेंदबाज थे, जिन्होंने देश की टीम की कप्तानी संभाली थी और सफलता ने उनके कदम चूमें। मुझे उम्मीद है कि अश्विन की कप्तानी में किंग्स इलेवन टीम मजबूत बनकर उभरेंगी। वहीं अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब अदरान के बारे में कहा कि उनमें टैलेंट बहुत ज्यादा है, लेकिन वह ना तो अंग्रेजी समझ पा रहे हैं और न ही हिंदी। इसके बावजूद वह अनुभवी खिलाड़ियों के साथ काफी समय बिता रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
किंग्स इलेवन पंजाब
खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर पैनी नजर
किंग्स इलेवन टीम के हैड कोच ब्रैड हॉज का कहना है कि टीम को अभ्यास शिवर पिछले कुछ दिनों से मोहाली में लगाया जा रहा है। इसमें देशी और विदेशी खिलाड़ियों पर काफी मेहनत की जा रही है और उनके प्रदर्शन पर सटीक निगरानी हो रही है। प्रदर्शन और फिटनेस केबाद अंतिम टीम को मैदान पर उतारा जाएगा। वहीं हॉज ने कहा कि अनुभवी क्रिस गेल और युवराज सिंह के आने से टीम मजबूत हुई है। यह दोनों बल्लेबाजी के साथ-साथ एक्सट्रा गेंदबाज की भूमिका भी बखूबी निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किंग्स इलेवन पंजाब
बल्लेबाज और विकेट कीपर की भूमिका निभाने का तैयार
ओपनर बल्लेबाज के एल राहुल ने कहा कि आईपीएल में किंग्स इलेवन की ओर से पहली बार खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। टीम में दोहरी भूमिका को निभाने के सवाल पर राहुल ने कहा कि अभी तक मैंने इंटरनेशनल मैच में विकेट कीपिंग ना की हो। लेकिन रणजी मैचों में टीम के लिए काफी विकेट कीपिंग का अनुभव हैं। उन्होंने कहा कि एक बल्लेबाज के दौर पर यह काफी संघर्षपूर्ण कार्य है, लेकिन मैं पूरी तरह से तैयार हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें