फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर रहाणे के रण में उतर सकती है 'रोहित ब्रिगेड'

Sun, 22 Apr 2018 02:40 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस
आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) में आज 21वां मुकाबला रात 8 बजे मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। राजस्थान अब तक खेले कुल पांच मैचों में से दो मुकाबले ही जीतने में कामयाब हुई है। वहीं मुंबई इंडियंस ने चार में से सिर्फ एक मैच जीता है। अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स छठे और  मुंबई इंडियंस सातवें पायदान पर हैं।

अब दोनों टीमों के बीच जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में बड़ा घमासान देखने को मिल सकता है। पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शिकस्त देने वाली डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस नई रणनीतियों के साथ मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन

2 of 6
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI
ओपनर्स
पिछले मैच की तरह इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस मुंबई के लिए पारी का आगाज कर सकते हैं। अब तक सभी मुकाबलों में दोनों ने मुंबई को सधी हुई शुरुआत दिलाई है। इस सीजन में मुंबई के ओपनर्स ने तेज स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
इशान किशन
मिडल ऑर्डर
पिछले मैच में हार्दिक पांड्या के थ्रो से चोटिल होने वाले इशान किशन के खेलने पर पहले संदेह जताया जा रहा था, लेकिन अब उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है। इशान किशन के बाद चौथे नंबर पर कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।

4 of 6
POLLARD
ऑल राउंडर्स
मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक पांड्या, कृणाल पांड्या और किरोन पोलार्ड जैसे शानदार ऑलराउंडर हैं, जो मिडल ऑर्डर से लेकर निचले क्रम की बल्लेबाजी को मजबूत बनाने का काम करेंगे। कृणाल पांड्या ने अब तक 6.5 की शानदार औसत के साथ पांच विकेट चटकाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
बुमराह
पेसर्स
डेथ ओवर्स में घातक गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह, मुस्ताफिजुर रहमान और मिचेल मैकलेनघम तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट की कमान संभालेंगे। तेज गेंदबाजी के सेक्शन में ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का भी इन्हें पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
mayank - फोटो : SELF
स्पिनर्स
आईपीएल के मौजूदा सीजन में मुंबई इंडियंस के स्पिन गेंदबाज मयंक मार्कंडे ने काफी प्रभावित किया है। स्पिन गेंदबाजी की कमान मयंक मार्कंडे के हाथों में होगी। स्पिन डिपार्टमेंट में उन्हें कृणाल पांड्या के साथ मिल सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें