फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018: ऐसा था इन 6 गेंदों का रोमांच, सांस थाम देने वाले आखिरी ओवर में भुवी ने छिनी RCB से जीत

Tue, 08 May 2018 01:14 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल 2018 के 39वें मैच में रोमांचक अंदाज में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 रन से हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाए। जिसके जवाब में 'विराट सेना' 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल, आखिरी ओवर में मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया था। आरसीबी को जीत के लिए 6 गेंदों पर 12 रन की दरकार थी। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुनवेश्वर कुमार ने 5 गेंदों पर महज 5 रन देते हुए आखिरी गेंद पर कॉलिन डी ग्रांडहोम को क्लीन बोल्ड कर दिया, इस तरह ऑरेंज आर्मी ने यह मुकाबला अपने नाम किया। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं आखिरी ओवर का सांस रोक देने वाला रोमांच
विज्ञापन

3 of 6
RCB और SRH के बीच मुकाबला आखिरी ओवर तक खींच गया। 20वें ओवर में बेंगलोर को 11 रन बराबरी और 12 रन जीतने के लिए चाहिए थे। पिच पर उस वक्त मंदीप सिंह और कॉलिन डी ग्रांडहोम बल्लेबाजी कर रहे थे। कप्तान केन ने आईपीएल में 2 बार के पर्पल कैच विजेता भुवनेश्वर कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्हें गेंदबाजी सौंपी।

4 of 6
6 गेंदों पर 12 रन
भुवी की पहली गेंद को ग्रांडहोम ने लॉन्ग ऑन की ओर खेला। रन केवल 1 ही आए

5 गेंदों पर 11 रन
अगली गेंद पर स्ट्राइक में मंदीप सिंह थे। अब की बार भुवनेश्वर ने यॉर्कर डाला। मगर बल्लेबाज न 2 रन चुरा लिए।
विज्ञापन

5 of 6
4 गेंदों पर 9 रन
अब तक भुवनेश्वर कुमार के सारे दांव सही साबित हो रहे थे। मंदीप सिंह बड़ी हिट की फिराक में थे, जिसे बखूबी समझते हुए गेंदबाज ने आउट साइड ऑफ स्ंटप स्लोअर लेंथ बॉल फेंकी। मंदीप का शॉट सीधा शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े फिल्डर के पास गया। नतीजा 1 रन

3 गेंदों पर 8 रन
भुवनेश्वर कुमार ने अगली गेंद सीधे लेग स्टंप पर निशाना साधते हुए यॉर्कर डाली। ग्रांडहोम द्वारा लॉन्गऑन की दिशा पर खेले गए शॉट से सिर्फ एक रन आया। बल्लेबाजों ने दूसरा रन चुराने तक की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2 गेंदों पर 8 रन
यह गेंद दोनों ही टीमों के लिहाज से बेहद अहम थी। अगर RCB के बल्लेबाज इस पर चौका-छक्का लगाने में विफल हो जाते तो उनके लिए मैच जीतना बेहद मुश्किल हो जाता। दूसरी ओर एक डॉट गेंद फेंकते ही भुवनेश्वर कुमार मैच के हीरो बन जाते। मंदीप बड़े शॉट की फिराक में थे। मगर भुवी की यह गेंद उनके पैड पर लगी और इस गेंद पर सिर्फ 1 रन ही बन पाया।

1 गेंद पर 7 रन
अब यहां से मेजबान टीम को मैच कोई करिश्मा ही जीता सकता था, इसके लिए जरूरी था कि गेंद नो बॉल हो और इसके सहारे आरसीबी विजेता बने। मगर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने वाले  टीम इंडिया के इस तेज गेंदबाज ने कोई कच्ची गोटियां नहीं खेली थी। आखिरी गेंद पर एक शानदार यॉर्कर की मदद से भुवी ने ग्रांडहोम की गिल्लियां बिखेरी और मैच सनराइजर्स हैदराबाद के नाम करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें