मौसम विभाग के अलर्ट के बाद कई राज्यों में तूफान ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, कासगंज, गाजियाबाद, नोयडा में तूफान पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को यह तूफान और भी कई जिलों तक पहुंच जाएगा। रिपोर्टस के मुताबिक सोमवार शाम धूल भरी आंधी चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में पहुंच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। तस्वीरों से जानिए कैसा रहा इन जगहों का हाल-