फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2018 Auction: जयदेव उनाडकट इस वजह से बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज

Sun, 28 Jan 2018 01:51 PM IST
स्पोर्ट्स टेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जयदेव उनाडकट - फोटो : File
जयदेव उनाडकट न सिर्फ आईपीएल नीलामी 2018 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने बल्कि वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे भारतीय गेंदबाज बन चुके हैं। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले शनिवार को हुई नीलामी में के एल राहुल और मनीष पांडे (11 करोड़) सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहे थे। लेकिन उनाडकट ने रविवार को इन दोनों को पछाड़ दिया।

आइए जानते हैं, आखिर क्यों उनाडकट के लिए नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी तिजोरी उन पर न्यौछावर कर दी...
विज्ञापन

2 of 6
जयदेव उनाडकट - फोटो : File
एक करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले उनाडकट की बोली सबसे पहले चैन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। चेन्नई को पहले पंजाब से टक्कर मिली और बोली 3 करोड़ तक पहुंच गई। 

दोनों के बीच उनाडकट को अपनी टीम में शामिल करने की होड़ 11 करोड़ तक पहुंच गई। लेकिन यहां तक आकर चेन्नई पीछे हट गई और लगा जैसे वह इस साल पंजाब के लिए खेलते दिखाई देंगे, लेकिन इस बीच राजस्थान रॉयल्स नीलामी में कूदा और 11.50 करोड़ की बोली लगा दी। पंजाब इसके बाद आगे हिम्मत नहीं दिखा पाया और इस तरह उनाडकट को राजस्थान ने हासिल किया। 
 
विज्ञापन

3 of 6
जयदेव उनाडकट - फोटो : File
उनाडकट ने 2017 आईपीएल में पुणे सुपरजाइंट्स के लिए खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था, जिसका फल उन्हें इस बार की नीलामी में मिला। याद हो पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुए लीग मैच में 20वें ओवर में उन्होंने मेडन ओवर में हैट्रिक ली थी। 

4 of 6
जयदेव उनाडकट - फोटो : File
बीते साल पुणे की ओर से खेलते हुए उन्होंने 12 मैचों में 24 विकेट झटके थे और वह पर्पल कैप की दौड़ में भुवनेश्वर कुमार के बाद दूसरे नंबर पर रहे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
जयदेव उनाडकट - फोटो : File
उनाडकट ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलकर की थी। इसके बाद वह केकेआर के लिए भी खेले। यहां इनके बॉलिंग कोच थे पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम। अकरम ने उनकी गेंदबाजी को और धारदार बनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जयदेव उनाडकट - फोटो : File
उनाडकट ने को जल्द ही टीम इंडिया में खेलने का मौका मिला। उन्होंने अपना डेब्यू मैच आइडियल गेंदबाज जाहिर खान के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया। इसके बाद वह जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी सीरीज खेले, लेकिन चोटिल होने के बाद वह टीम से बाहर हो गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें