आईपीएल सीजन-11 में मुंबई इंडियंस ने बुधवार को इशान किशन (62) की शानदार पारी की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स को विशाल अंतर से करारी मात दी। इस मैच में मुंबई इंडियंस के एक और खिलाड़ी बेन कटिंग 9 गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से तूफानी 24 रन का योगदान दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
eric holland
बेन कटिंग के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद एक बड़ी खबर सोशल मीडिया पर तेज से वारयल होने लगी। दरअसल क्रिकेटर बेन कटिंग की गर्लफ्रेंड एरिक हॉलैंड आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्री और पोस्ट मैच शो की एंकर भी हैं।
विज्ञापन
3 of 5
ben cutting with her girlfriend
बता दें कि पूर्व मिस ऑस्ट्रेलिया रह चुकी एरिक हॉलैंड ने साल 2016 में पहली बार क्रिकेट जगत के फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस दौरान एरिक अपने बॉयफ्रेंड बेन कटिंग को खुलेआम सड़क पर किस करते हुए स्पॉट हुई थी।
4 of 5
eric holland
एरिक-कटिंग की यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर पहली बार दोनों के रिलेशनशिप का खुलासा हुआ था। टेलीविजन एंकर के अलावा एरिक एक ऑस्ट्रेलियन सिंगर, मॉडल, डांसर और चैरिटी वर्कर भी है।
गौरतलब है कि आईपीएल सीजन-11 में बेन कटिंग रोहित शर्मा के नेतृत्वा वाली मुंबई इंडियंस की तरफ से मोर्चा संभाल रहे हैं। आईपीएल सीजन-11 की नीलामी में मंबई इंडियंस की फ्रैंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर बेन कटिंग को 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा था।