राजकोट में शनिवार को गुजरात लॉयंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया मुकाबला टाई हो गया। इसके बाद हार जीत का फैसला सुपर ओवर में हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 153 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई 20 ओवर में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। मैच सुपर ओवर में पहुंचा जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 5 गेंद में 2 विकेट खोकर गुजरात को जीत के लिए 12 रन का लक्ष्य दिया। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए गुजरात को केवल 6 रन बनाने दिए। इन 6 रनों में से 4 नोबॉल, वाइड, लेग बाई और बाइ से आए। ये आईपीएल के एकदशक लंबे इतिहास में 7वां मौका था जब कोई मैच टाई हुआ। और मैच में हार-जीत का फैसला सुपर ओवर से हुआ।
विज्ञापन
IPL इतिहास के वो सात मैच, जिनमें रुक गई थीं दर्शकों की सांसें
2 of 7
राजस्थान रॉयल्स
आईपीएल इतिहास में सबसे पहला मैच साल 2009 में टाई हुआ था। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए थे। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट खोकर 150 रन ही बना सकी थी। इसके बाद सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर को 18-15 के अंतर से मात दी थी।
विज्ञापन
IPL इतिहास के वो सात मैच, जिनमें रुक गई थीं दर्शकों की सांसें
3 of 7
इरफान पठान-युवराज सिंह
- फोटो : IPL official web
आईपीएल में दूसरी बार कोई मैच साल 2010 में टाई हुआ। यह मैच किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच चेन्नई में खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 8 विकेट पर 136 रन बनाए थे। लेकिन इसके बाद अपने घरेलू मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 7 विकेट पर इतने ही रन बना सकी। इसके बाद फैसला सुपर ओवर में हुआ जिसमें सीएसके ने पांच गेंद में 9 रन बनाए। इस लक्ष्य को पंजाब ने 4 गेंद में हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया था।
IPL इतिहास के वो सात मैच, जिनमें रुक गई थीं दर्शकों की सांसें
4 of 7
सुपर ओवर
आईपीएल में तीसरी बार मैच साल 2013 में टाई हुआ। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हैदराबाद में खेला गया था। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 130 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद 7 विकेट खोकर 130 रन बना सकी थी। सपुर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 20 रन बनाए इसके जवाब में आरसीबी केवल 15 रन बना सकी थी और मैच हैदराबाद के नाम हो गया था।
विज्ञापन
IPL इतिहास के वो सात मैच, जिनमें रुक गई थीं दर्शकों की सांसें
5 of 7
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
साल 2013 में आरसीबी का एक मैच और टाई हुआ था। यह मैच आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच बैंगलोर में खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन बनाए। इसके बाद अपने घरेलू मैदान पर लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 7 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 15 रन बनाए। अपनी पारी में दिल्ली 11 रन बना सकी और मैच आरसीबी ने जीत लिया।
विज्ञापन
IPL इतिहास के वो सात मैच, जिनमें रुक गई थीं दर्शकों की सांसें
6 of 7
स्टीव स्मिथ और शेन वाटसन
पांचवीं बार आईपीएल में मैच साल 2014 में अबुधाबी में टाई हुआ था। यह मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 152 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता 20 ओवर में 8 विकेट पर 152 रन बना सकी। इसके बाद सुपर ओवर में भी दोनों टीमें केवल 11-11 रन बना सकीं। सुपर ओवर के टाई होने के बाद अंतिम फैसला बाउंड्री की संख्या के आधार पर हुआ जिसमें राजस्थान ने बाजी मार ली।
IPL इतिहास के वो सात मैच, जिनमें रुक गई थीं दर्शकों की सांसें
7 of 7
किंग्स इलेवन पंजाब
साल 2015 में आईपीएल में छठी बार कोई मैच टाई रहा था। किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद में खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 6 विकेट खोकर 191 रन बनाए। इसके जवाब में खेलने उतरी पंजाब भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 91 रन ही बना सकी। इसके बाद खेले गए सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 1 ओवर में 15 रन बनाए। लेकिन राजस्थान की टीम केवल 6 रन बना सकी और मैच गंवा दिया।