रायजिंग पुणे सुपरजायंट और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बुधवार को पुणे में मुकाबला खेला गया। कोलकाता ने पुणे द्वारा दिए गए 183 रन के लक्ष्य को 11 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। और 7 विकेट से जीत दर्ज की। इस मैच के दौरान कई रोचक रिकॉर्ड बने आईए इन्हींं रिकॉर्ड्स पर नज़र डालते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
2 of 10
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
कोलकाता के कप्तान गौतम गंभीर ने पुणे के खिलाफ केकेआर के लिए अपना 100वां मैच खेला। इन सभी मैचों में गंभीर ने कोलकाता की कप्तानी की है। वह केकेआर के लिए 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने। साथ ही वह किसी एक आईपीएल टीम के लिए 100 मैच खेलने वाले 9वें खिलाड़ी भी बने।
विज्ञापन
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
3 of 10
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : IPL official web
रॉबिन उथप्पा ने बुधवार को पुणे के तीन बल्लेबाजों को स्टंपिंग कर पवेलियन भेजा। इसके साथ ही उनके नाम आईपीएल में विकेट कीपिंग का एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उनके नाम अब आईपीएल सबसे ज्यादा 30 स्टंपिंग दर्ज हो गई हैं। उनके बाद महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है। उन्होंने आईपीएल में 29 बल्लेबाजों को स्टंपिंग कर पवेलियन वापस भेजा है।
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
4 of 10
रॉबिन उथप्पा -गौतम गंभीर
- फोटो : IPL official web
आईपीएल के एक मैच में तीन स्टंपिंग के साथ अर्धशतक जड़ने का कारनामा अब तक कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं कर सका है। यह कारनामा करने वाले रॉबिन उथप्पा पहले विकेटकीपर हैं।
विज्ञापन
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
5 of 10
रॉबिन उथप्पा
- फोटो : IPL official web
उथप्पा ने पुणे के खिलाफ आईपीएल में 16वां अर्धशतक जड़ा। यह आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी(17) के बाद किसी भी विकेट कीपर बल्लेबाज द्वारा बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं।
विज्ञापन
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
6 of 10
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
गौतम गंभीर के नाम टी-20 क्रिकेट में 50 से ज्यादा रन से ज्यादा की 50 पारियां दर्ज हो गई हैं। गंभीर यह उपलब्धि करने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। विराट के नाम टी-20 में 50 रन से ज्यादा की 52 पारियां दर्ज हैं। जिनमें 48 अर्धशतक और 4 शतक शामिल हैं।
विज्ञापन
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
7 of 10
गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा
- फोटो : IPL official web
गौतम गंभीर आईपीएल में अबतक 13 शतकीय साझेदारी निभा चुके हैं। शतकीय साझेदारियों के मामले में उनसे आगे केवल विराट कोहली (17) और क्रिस गेल हैं।
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
8 of 10
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL official web
कोलकाता ने पुणे के खिलाफ 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की। यह केकेआर की लक्ष्य का पीछा करते हुए हासिल की गई 45 वीं जीत थी। आईपीएल में यह एक रिकॉर्ड है।
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
9 of 10
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL official web
केकेआर ने पुणे में 6वीं जीत हासिल की। आईपीएल में किसी भी मैदान किसी एक टीम द्वारा हारे बगैर हासिल की गई जीतों की सबसे ज्यादा संख्या है।
IPL: उथप्पा ने धोनी को पीछे छोड़ा, KKR के लिए 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने गंभीर
10 of 10
गौतम गंभीर
- फोटो : IPL
आईपीएल में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए गौतम गंभीर ने 17 बार 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। यह आईपीएल में रिकॉर्ड है। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर का नंबर है उन्होंने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए पचास से ज्यादा रन की 12 पारियां खेली हैं।