फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा अटैक: शहीद जवान का अंतिम संस्कार, पत्नी ने नौकरी के बजाय रखी ये मांग

Wed, 26 Apr 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
1 of 5
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 25 जवानों के शहीद होने से पूरा देश हिल गया है। ये जवान नक्सली हमले में शहीद हुए हैं और इनके पार्थिव शरीर को इनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है। जैथरा के नगला दांडी के लाल हेड कॉन्सटेबल किशनपाल सिंह का बुधवार को उनके गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंतिम संस्कार के दौरान राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल और राज्य मंत्री अतुल गर्ग भी मौजूद थे। दोनों मंत्रियों ने किशनपाल सिंह को श्रद्धाजंलि भी दी।
विज्ञापन

3 of 5
शहीद की पत्नी को पति की नौकरी देने का प्रस्ताव दिया गया तो उसने पति के नाम पर गांव में डिग्री कॉलेज बनवाने की मांग रख दी। मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक पत्नी की ख्वाहिश है कि कॉलेज बनने के बाद उनके पति के बलिदान को याद किया जाएगा।

4 of 5
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शहीद की पत्नी को सीएम राहत कोष से 20 लाख और पिता को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक दिया गया। साथ ही परिवार को सैनिक कल्याण बोर्ड से 6 लाख रुपये की मदद भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राज्य सरकार की ओर से शहीद के गांव में 15 लाख की कीमत का अंतेष्टि स्थल बनेगा।  खास बात है कि सीआरपीएफ के डीआईजी ने बताया कि शहीद के नाम पर करीब  70-80 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें