ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के कोच रह चुके रिकी पॉन्टिंग ने अपनी आईपीएल ड्रीम टीम चुनी है। आईपीएल के दस साल के सफर के दौरान दुनियाभर के अनगिनत खिलाड़ियों के साथ कई धुरंधर खिलाड़ियों ने शिरकत की लेकिन पॉन्टिंग ने अपनी इस टीम में 7 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है।
विज्ञापन
पॉन्टिंग ने चुनी IPL ड्रीम टीम, दिग्गज को बनाया कप्तान
2 of 6
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL
आश्चर्यजनक रूप से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कप्तानी सौंपी है। टीम चुनने के बाद पॉन्टिंग ने कहा, यह बेहद कठिन काम था क्योंकि मैं टीम में केवल 4 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकता था इसलिए कई बेहतरीन खिलाड़ियों को मुझे टीम से बाहर रखना पड़ा। लेकिन मैंने आईपीएल के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम में जगह देने की कोशिश की है।
विज्ञापन
पॉन्टिंग ने चुनी IPL ड्रीम टीम, दिग्गज को बनाया कप्तान
3 of 6
डेविड वॉर्नर
- फोटो : IPL
अपनी टीम में पारी की शुरुआत करने के लिए पॉन्टिंग ने हमवतन डेविड वार्नर के साथ क्रेस गेल को चुना है। इन्हें चुने जाने पर वार्नर ने कहा, मैंने पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी दो विलक्षण बल्लेबाजों को सौंपी है। मैं इन दोनों के सामने कभी भी एक ओपनिंग गेंदबाज नहीं बनाना चाहूंगा।
पॉन्टिंग ने चुनी IPL ड्रीम टीम, दिग्गज को बनाया कप्तान
4 of 6
विराट कोहली- क्रिस गेल
- फोटो : IPL official web
मध्य क्रम की जिम्मेदारी पॉन्टिंग ने विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और एमएस धोनी को दी है। धोनी नंबर 6 पर बल्लेबाजी करेंगे इसके साथ ही वह टीम की कमान भी संभालेंगे। धोनी के टीम में शामिल होने का मतलब आप टीम के साथ अनुभव शामिल कर रहे हैं लेकिन जब तक वह क्रीज पर हैं तब तक मैच जीतने की पूरी संभावना होती है। मैंने उन्हें कई बार अपनी नजरों के सामने ऐसा करते देखा है।
विज्ञापन
पॉन्टिंग ने चुनी IPL ड्रीम टीम, दिग्गज को बनाया कप्तान
5 of 6
ड्वेन ब्रावो
- फोटो : getty
इसके बाद सातवें आठवें और नवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ड्वैन ब्रावो, हरभजन सिंह और अमित मिश्रा पॉन्टिंग की पसंद हैं। मैंने अमित मिश्रा को टीम में जगह देकर खुद को भी चकित किया लेकिन आईपीएल में मिश्रा का बेहतरीब रिकॉर्ड है। उनकी गेंदबाजी में विविधता और वह एक विकेट टेकर हैं। वह गेंद को दोनों तरफ टर्न कराते हैं और लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
पॉन्टिंग ने चुनी IPL ड्रीम टीम, दिग्गज को बनाया कप्तान
6 of 6
आशीष नेहरा
- फोटो : IPL
तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी पॉन्टिंग ने लसिथ मलिंगा और आशीष नेहरा के कंधों पर डाली है। टीम में एक बांए हाथ का गेंदबाज का होना हमेशा फायदेमंद होता है। इसलिए मैंने नेहरा को जगह दी। नेहरा पिछले कई सालों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। नई गेंद को स्विंग कराने की क्षमता के साथ वह दबाव में बेहतरीन गेंदबाजी करते हैं यह उन्हें दूसरे गेंदबाजों से अलग करता है।
टीम इस प्रकार है...
क्रिस गेल, डेविड वार्नर, विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, एमएस धोनी, ड्वैन ब्रावो, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, लसिथ मलिंगा, आशीष नेहरा