गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने हाई-स्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस को 7 रन से हराकर टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ा दिया। इस जीत के साथ ही टॉप 4 में तीन स्थानों के लिए मुकाबला और भी कड़ा हो गया है। प्लेऑफ की रेस में अभी तक सिर्फ मुंबई इंडियंस ने क्वालिफाई किया है। इसके अलावा कोलकाता, हैदराबाद और पुणे के साथ पंजाब की टीम अभी भी अपनी जगह सील करने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब ने बढ़ाया आईपीएल का रोमांच, तीन टीमों पर लटकी तलवार!
2 of 6
मुंबई इंडियंस
- फोटो : IPL
गुरुवार को वानखेड़े में बने 453 रनों ने सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन नही किया, बल्कि 'बेजान' लग रहे आईपीएल में एक बार फिर जान फूंक दी है। 13 मैचों में 9 जीत और 4 हार के बाद मुंबई के 18 अंक हो गए हैं। इसके साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली वो इकलौती टीम बन गई है। जानिए किंग्स इलेवन पंजाब की जीत ने किस टीम का कैसे बिगाड़ा खेल:
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब ने बढ़ाया आईपीएल का रोमांच, तीन टीमों पर लटकी तलवार!
3 of 6
कोलकाता नाइट राइडर्स
- फोटो : IPL
कोलकाता नाइट राइडर्स
केकेआर के 13 मैचों में 8 जीत और 5 हार के साथ 16 अंक है। इस टीम के पास सिर्फ एक ही मैच बाकी है, जिसमें उसकी टक्कर मुंबई इंडियंस से होगी। ऐसे में यदि गंभीर के सेना यह मैच हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि राइजिंग पुणे सुपरजायंट अपने बाकी बचे 2 मैचों में से एक भी बड़े अंतर से न जीते। इसके अलावा उनकी उम्मीद बनी होगी कि सनराइजर्स और किंग्स भी अपने आखिरी मैच हार जाएं।
किंग्स इलेवन पंजाब ने बढ़ाया आईपीएल का रोमांच, तीन टीमों पर लटकी तलवार!
4 of 6
राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
- फोटो : Pintrest
राइजिंग पुणे सुपरजायंट
12 मैचों में 8 जीत और 4 हार के साथ पुणे के पास प्लेऑफ में जगह बनाने के 2 मौके हैं। 16 अंकों वाली यह टीम 18 या 20 अंक तक पहुंच सकती है। एक जीत भी प्लेऑफ में उनकी जगह पक्की कर देगी। यदि वे दोनों मैच हार जातें हैं, तो स्मिथ की टीम उम्मीद करेगी कि सनराइजर्स अपना आखिरी मैच हार जाए। अगर वो दिल्ली से हार गए और सनराइजर्स अपनी मैच जीत गई, तो रविवार को होने वाला उनका आखिरी मैच 'करो या मरो' की स्थिति में पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
किंग्स इलेवन पंजाब ने बढ़ाया आईपीएल का रोमांच, तीन टीमों पर लटकी तलवार!
5 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
- फोटो : IPL
सनराइजर्स हैदराबाद
13 मैच खेलने के 7-5 के जीत-हार के रिकॉर्ड के साथ 15 अंक लेकर यह टीम मझदार में फंसी है। 1 मैच बारिश में धुल गया और इन्हें आरसीबी के साथ अंक बांटना पड़ा। डिफेंडिंग चैंपियंस के लिए गुजरात के खिलाफ मैच जीतना बेहद जरूरी है। हालांकि, यदि वो हार भी जाते हैं, तो पूरी तरह बाहर नहीं होंगे। उनकी उम्मीद फिर पुणे पर टिकी होगी, जिसकी जीत सनराइजर्स को प्लेऑफ का टिकट दिला देगी।
किंग्स इलेवन पंजाब ने बढ़ाया आईपीएल का रोमांच, तीन टीमों पर लटकी तलवार!
6 of 6
किंग्स इलेवन पंजाब
- फोटो : IPL
किंग्स इलेवन पंजाब
13 मैचों में 7 जीत और 6 हार ने पंजाब को 14 अंक दिए हैं। इस मुकाबले में बने रहने के लिए किंग्स को राइजिंग पुणे सुपरजायंट के खिलाफ अपना अंतिम मैच जीतना ही जीतना है। यदि सनराइजर्स अपना अंतिम मैच जीत जाते हैं, तो उनहें आखिरी मैच में बड़ी जीत की जरूरत होगी। हालांकि, सनराइजर्स की हार से वो सिर्फ जीत दर्ज कर ही अंतिम चार में पहुंच गए।