फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...

Mon, 22 May 2017 02:33 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 6
पुणे सुपरजायंट - फोटो : ipl official web
आईपीएल के दसवें सीजन का अंत अब करीब है। सीजन का फाइनल रविवार शाम मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपर जायंट के बीच खेला जाएगा। आईपीएल में अपना दूसरा सीजन खेल रही पुणे ने स्टीव स्मिथ की कप्तानी में बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की। लीग चरण में 14 में 9 मैच जीतकर पुणे अंक तालिका में दूसरे पायदान पर रही थी। इसके बाद क्वालीफायर्स में मुंबई को मात देकर पुणे ने पहली बार फाइनल में प्रवेश किया। पुणे के इस शानदार प्रदर्शन में युवा खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। आईए पुणे के पांच खिलाड़ियों पर नजर डालें जिनपर फाइनल में प्रशंसकों की नजर होंगी।
विज्ञापन

IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...

2 of 6
राहुल त्रिपाठी - फोटो : IPL
राहुल त्रिपाठी

आईपीएल में सुपरजायंट के लिए अपना पहला मैच खेलने से पहले बेहद कम लोग थे जो राहुल त्रिपाठी को पहचानते थे। सेना की पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने वाले 26 वर्षीय  राहुल त्रिपाठी को मुंबई रणजी टीम में जगह पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। लेकिन उन्हें जैसे ही पुणे के लिए खेलने का मौका मिला तो उन्होंने यह निश्चय कर लिया कि इस मौके को वह हाथ से नहीं जाने देंगे। अब सीजन के आखिर में वह आरपीएस की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने 13 मैच में 29.84 की औसत और 149.80 के स्ट्राइक रेट से 388 रन बनाए हैं। केकेआर के खिलाफ वह शतक बनाने से चूक गए। लेकिन वह टीम मैनेजमेंट का विश्वास जीतने में कामयाब रहे। फाइनल में वह एक बार फिर रहाणे के साथ पारी की शुरुआत करेंगे। यदि पुणे को खिताब पर कब्जा करना है तो उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। 
विज्ञापन

IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...

3 of 6
मनोज तिवारी
मनोज तिवारी

31 वर्षीय मनोज तिवारी ने अपने अनुभव के बल पर पुणे के मध्यक्रम को मजबूती दी है। तिवारी ने मौजूदा सीजन में पुणे की ओर से 14 मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 35.22 की औसत से 317 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी निकले। शुरुआती झटके लगने के बाद जब कभी पुणे की टीम मुश्किल में फंसी तिवारी ने अपनी टीम को मुसीबत से बाहर निकाला। मुंबई के खिलाफ क्वालीफायर में शुरुआती विकेट खोने के बाद पारी को संभाला और 58 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। इसलिए मुंबई के खिलाफ फाइनल में तिवारी का बल्ले का चलना जरूरी है। यदि वह अपने रंग में नजर आए तो मुंबई के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। 

IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...

4 of 6
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
एम एस धोनी
आईपीएल में पहली बार कप्तानी के दबाव के बगैर खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी पर सबकी नजरें होंगी। आईपीएल के फाइनल में रिकॉर्ड सातवीं बार पहुंचने वाले धोनी ने अपने बल्ले के धमाके से पहले ही आलोचकों को कड़ा जवाब दे चुके हैं। विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर्स में शुमार धोनी मौजूदा सीजन में खेले 14 मैचों में 28 की औसत से 280 रन बना चुके हैं। पहले क्वालीफायर में उनकी 41 रन की धमाकेदार पारी पुणे के लिए निर्णायक साबित हुई। धोनी के प्रशंसक एक बार फिर उनसे फाइनल में कुछ ऐसे ही प्रदर्शन की आशा करेंगे। यदि धोनी का बल्ला एकबार फिर चल निकला तो मुंबई के गेंदबाजों के लिए परेशानी बढ़ जाएगी। 

 
विज्ञापन

IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...

5 of 6
जयदेव उनदकट - फोटो : IPL official web
जयदेव उनादकट

मौजूदा सीजन में पुणे के बाएं हाथ के गेंदबाज जयदेव उनादकट हैट्रिक हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बने। पिछली बार जिन टीमों के लिए उनादकट खेले वह अंतिम एकादश में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए थे। वह इस बार न केवल पुणे की एकादश के स्थाई सदस्य बने बल्कि सामने से गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व किया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL फाइनल में सुपरजायंट के इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजरें...

6 of 6
वाशिंगटन सुंदर - फोटो : IPL official web
वाशिंगटन सुंदर

दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के चोट के कारण मौजूदा सीजन के बाद पुणे के लिए परेशानियां बढ़ गई थीं। ऐसे में पुणे ने अपनी टीम में 17 वर्षीय वाशिंगटन सुंदर को जगह दी गई। ट्रायल्स में सुंदर ने शानदार गेंदबाजी कर कप्तान स्टीव स्मिथ और एमएस धोनी को प्रभावित किया। इसके बाद परवेज रसूल जैसे अनुभवी गेंदबाज पर वरीयता देते हुए वाशिंगटन को पुणे की टीम में शामिल किया गया। वह अब तक खेले 10 मैचों में 6.61 की औसत से 8 विकेट हासिल कर चुके हैं। लेकिन पहले क्वालीफायर में 16/3 विकेट हासिल कर सुंदर ने मुंबई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। फाइनल में एक बार फिर टीम को उनसे क्वालीफायर्स के प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें