फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

Thu, 02 Feb 2017 07:51 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में कुछ ही दिन बाकी है। 4 फरवरी को लगने वाली बोली फिलहाल टाल दी गई है, मगर फरवरी के तीसरे सप्ताह में नीलामी होने की संभावनाएं नजर आ रहीं हैं। फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ 44 विदेशी खिलाड़ियों समेत 140 खिलाड़ियों को 8 टीमों ने रिटेन किया है।
विज्ञापन

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

2 of 11
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स
इस साल के ऑक्शन में 300 खिलाड़ियों की बोली लगेगी। 300 में अधिकतम 76 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते है। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी को अपनी जरूरत और पर्स का भी ख्याल रखना होगा। आईपीएल की हर टीम किसी एक समस्या से जूझ रही है। ऐसे में टीमों को अपनी पसंद के साथ टीम का संतुलन भी बनाना होगा।
विज्ञापन

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

3 of 11
विराट कोहली और गौतम गंभीर
इस साल जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, इमरान ताहिर, केविन पीटरसन, इरफान पठान जैसे दिग्गजों की बोली लगेगी। इन नामों में बेन स्टोक्स में हर टीम दिलचस्पी दिखा रही है। स्टोक्स तीनों ही डिपार्टमेंट में बेहतरीन है। स्टोक्स में हर फ्रेंचाइजी की दिलचस्पी है, इसलिए उन्हें नहीं गिना जा रहा है। इसके अलावा जानिए किस टीम को है, किस खिलाड़ी की दरकार:

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

4 of 11
कोरी एंडरसन
दिल्ली डेयरडेविल्स – कोरी एंडरसन (न्यूजीलैंड)
दिल्ली डेयरडेविल्स मेहनती टीमों में एक है। इमरान ताहिर, नाथन कूल्टर नाइल और पवन नेगी को रीलीज करने के बाद टीम को इनके विकल्प ढूंढने हैं। ऋषभ पंत, क्विंटन डिकॉक, जेपी ड्यूमिनी के साथ एंडरसन उपरी क्रम में शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं। इसके अलावा कोरी के पास अच्छी पेस है, जो जहीर खान, मोहम्मद शमी और अमित मिश्रा का काम आसान कर सकती है। एक फुलटाइम पेसर के तुलना में कोरी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो बैट और बॉल दोनों से मैच जिता सकते हैं। इसके अलावा यदि टीम चाहे तो इरफान पठान के नाम पर भी विचार कर सकती है।
विज्ञापन

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

5 of 11
पवन नेगी
गुजरात लॉयंस - पवन नेगी (भारत)
2016 की नीलामी के सबसे महंगे खिलाड़ी पवन नेगी गुजरात लॉयंस की टीम में अतिरिक्त धार दे सकते हैं। ब्रेंडन मैकुलम, ऐरॉन फिंच और सुरेश रैना के अलावा टीम में इशान किशन और दिनेश कार्तिक भी हैं। मगर टीम के पास रविंद्र जडेजा के अलावा स्पिन का कोई विकल्प नहीं है। जेम्स फॉक्न्र और ड्वेन ब्रावो जैसे ऑलराउंडरों के बीच नेगी की स्पिन का विकल्प टीम के संतुलन को बढ़ा सकता है
विज्ञापन

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

6 of 11
मॉर्ने मॉर्कल
किंग्स इलेवन पंजाब - मॉर्ने मॉर्कल (साउथ अफ्रीका)
आईपीएल में सबसे निराश करने वाली टीमों में से एक किंग्स इलेवन पंजाब को एक फ्रंट लाइन तेज गेंदबाज की सख्त जरूरत है। गेंदबाजी की तुलना में पंजाब के बल्लेबाजी बेहतर नजर आती है, मगर संदीप शर्मा और मोहित शर्मा के अलावा टीम के पास कोई प्रमुख गेंदबाज नहीं है। ऐसे में मोहाली की तेज पिच पर मॉर्कल को रफ्तार और बाउंस का फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

7 of 11
इरफान पठान
कोलकाता नाइट राइडर्स – इरफान पठान (भारत)
दो बार की विजेता कोलकाता नाइट राइडर्स के पास बेहतरीन टीम है। केकेआऱ अपनी मुख्य टीम के इर्द-गिर्द ही टीम तैयार करती है। मगर टीम के पास भारतीय पेसर की कमी है। इस सूची में टीम के पास सिर्फ उमेश यादव ही मौजूद हैं। ऐसे में केकेआर इशांत शर्मा, इरफान पठान और वरुण ऐरॉन पर दांव आजमा सकती है। इस टीम के लिए पठान का नाम इसलिए भी आगे आता है, क्योंकि इरफान बल्ले से भी रन जोड़ सकते हैं।

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

8 of 11
जेसन रॉय
मुंबई इंडियंस – जेसन रॉय (इंग्लैंड)
दो बार खिताब जीत चुकी इस टीम के लिए सबसे बड़ी समस्या सलामी बल्लेबाजी की है। रोहित शर्मा के साथ पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस, दोनों ही मेल नहीं खाते। मुंबई को एक आक्रामक सलामी बल्लेबाजी की जरूरत है और इस रोल में जेसन रॉय सबसे फिट नजर आते हैं। रॉय भले ही स्पिन गेंदबाजी के आगे फीके साबित होते हैं, मगर फॉर्म में होने पर उनकी तूती बोलती है।

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

9 of 11
जॉन हेस्टिंग्स
राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स – जॉन हेस्टिंग्स (ऑस्ट्रेलिया)
धोनी की कप्तनी में खेल रही इस टीम का प्रदर्शन पिछले साल बेहद खराब रहा। धोनी के लिए यह आईपीएल में सबसे खराब सीजन रहा। इस टीम के पास अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोन, फाफ डु प्लेसी, स्टीव स्मिथ जैसे बड़े नाम हैं, मगर टीम के पास गेंदबाजी में प्रभावशाली दिग्गजों की कमी है। ऐसे में पुणे मिचेल जॉनसन, टायमल मिल्स, ट्रेंट बोल्ट और जॉन हेस्टिंग्स का रुख कर सकती है। हेस्टिंग्स आईपीएल में चैन्नई के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा पुणे के कोच स्टीफन फ्लेमिंग बिग बैश लीग में भी हेस्टिंग्स की टीम को सेवाएं देते हैं।

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

10 of 11
इशांत शर्मा
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – इशांत शर्मा (भारत)
इस टीम को आईपीएल की साउथ अफ्रीका कहा जा सकता है। बड़े मैचों में बिखरने की आदत के चलते आरसीबी कभी भी खिताब नहीं जीत पाई। टी-20 का सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रम रखने वाली इस में विराट कोहली, क्रिस गेल, लोकेश राहुल, एबी डीविलियर्स और शेन वॉटसन जैसे नाम हैं। मगर इस टीम के पास एक टॉप क्लास भारतीय पेसर नहीं है। मिचेल स्टार्क के साथ इशांत शर्मा अच्छा काम कर सकते हैं। इसके अलावा टीम बेन स्टोक्स पर भी बड़ा दांव लगा सकती है।
विज्ञापन

जानिए इस आईपीएल में किस टीम को है किस खिलाड़ी की जरूरत

11 of 11
इमरान ताहिर
सनराइजर्स हैदराबाद – इमरान ताहिर (साउथ अफ्रीका)
पिछले साल की विजेता टीम का संतुलन गजब है। डेविड वॉर्नर, शिखर धवन, युवराज सिंह जैसे बड़े नामों के अलावा टीम में आशीष नेहरा, भुवनेश्वर कुमार, मुस्तफिजुर रहमान जैसे गेंदबाज भी हैं। ऐसे में टीम को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पिनर की जरूरत है, जो अमित मिश्रा के साथ टीम को विकेट दिला सके। कर्ण शर्मा और बिपुल शर्मा इस लेवल पर उतने कारगर नहीं, जितनी उनसे उम्मीद की जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें