फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के सामने हुई थी भाई की हत्या, अब अपने पहले वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान के झटके 4 विकेट

Sat, 01 Jun 2019 11:27 AM IST
Rajeev Rai राजीव राय, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ओशाने थॉमस - फोटो : social media
वेस्ट इंडीज के 22 साल के तेज गेंदबाज ओशाने थॉमस ने अपने पहले ही वर्ल्ड कप मैच में कहर ढा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने अपनी तेज गेंदों से 4 विकेट निकाले। साथ ही अपनी बेहतरीन गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच भी बने।

थॉमस ने अपनी तेज रफ्तार और शॉर्ट पिच गेंदों से पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 7
ओशाने थॉमस - फोटो : social media
वर्ल्ड कप के अपने डेब्यू मैच में थॉमस ने मात्र 5.4 ओवर की गेंदबाजी में 27 रन देकर 4 विकेट झटके और पाकिस्तान को 105 रन पर ढेर करने में अहम भूमिका निभाई।

थॉमस ने पाकिस्तान टीम के वर्तमान समय के सबसे बड़े बल्लेबाज बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शादाब खान और वहाब रियाज को आउट किया। 
विज्ञापन

3 of 7
ओशेन थॉमस
16 साल की उम्र में भाई की हत्या
थॉमस जब 16 साल के थे तब उनके 20 साल के बड़े भाई को उनके सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

4 of 7
ओशाने थॉमस - फोटो : social media
20 साल की उम्र में लूट
थॉमस 20 साल की उम्र में जमैका की राजधानी किंग्सटन चले गए, लेकिन किंग्सटन में भी उनके साथ कुछ अच्छा नहीं हुआ। जब वे लोकल सुपरमार्केट जा रहे थे तभी एक एटीएम के बाहर तीन गुंडों ने उन्हें लूट लिया। बंदूक के दम पर गुंडे उनसे पैसे, घड़ी और चेन लूट ले गए। 
विज्ञापन

5 of 7
ओशाने थॉमस - फोटो : social media
संघर्ष की दर्दनाक कहानी
थॉमस ने वेस्ट इंडीज के लिए साल 2018 में ही डेब्यू किया था और अब वह इस टीम के मुख्य गेंदबाज बन चुके हैं। 

जमैका के तेज गेंदबाज थॉमस लगातार 140-150 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डालते हैं। लेकिन विंडीज की राष्ट्रीय टीम में पहुंचने से पहले थॉमस को बुरे दौर से गुजरना पड़ा और खराब हालातों का सामना करना पड़ा। 

उन्होंने अपने आंखों के सामने अपने बड़े भाई की हत्या देखी, खुद लूट का शिकार हुए बावजूद इसके थॉमस ने क्राइम की दुनिया में जाने की बजाय क्रिकेट को करियर बनाया।
विज्ञापन

6 of 7
ओशाने धवन - फोटो : social media
ओशाने का करियर:
साल 2018 में थॉमस ने भारत के खिलाफ डेब्यू किया और भारत दौरे पर अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। भारत दौरे पर उन्होंने अपनी तेज रफ्तार से ना सबका ध्यान खींचा बल्कि पांच मैचों में तीन बार शिखर धवन को आउट कर सभी को हैरान भी किया। 

अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में उन्होंने एक ही ओवर में रोहित शर्मा और शिखर धवन का विकेट लिया था। थॉमस ने वेस्ट इंडीज के लिए अभी तक 10 वनडे और 7 टी20 मैच खेले हैं।

उन्होंने खेले गए 10 वन-डे  मैच में 23.15 की औसत से 19 विकेट अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ओशाने गेल - फोटो : social media
क्रिकेट का सफर:
कैरिबियाई प्रीमियर लीग के लिए चल रहे ट्रायल में क्रिस गेल ने उन्हें देखा और आगे लेकर आए। इसके बाद इन्होने अपने प्रदर्शन से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके बाद भारत के खिलाफ सीरीज में चयन से लेकर IPL में राजस्थान टीम के लिए भी खेले और अब अपने पहले ही वर्ल्ड कप मैच में मैन ऑफ द मैच बने।

थॉमस अपने पसंदीदा क्रिकेटर क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को टी-20 क्रिकेट में कई बार आउट कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें