फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI: चहल बन सकते हैं टी-20 में सर्वश्रेष्ठ भारतीय गेंदबाज, निशाने पर अश्विन का बड़ा रिकॉर्ड

Wed, 11 Dec 2019 10:55 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Yuzvendra Chahal - फोटो : सोशल मीडिया
भारत-विंडीज के बीच सीरीज का आखिरी और निर्णायक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ने एक-एक मैच जीतकर इस आखिरी मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। सीरीज के आखिरी टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल टी-20 में एक खास कीर्तिमान रच सकते हैं। चहल इस मैच में एक विकेट चटकाते ही भारत के लिए टी-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे। सीरीज के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए चहल को बेहतर गेंदबाजी करन नी होगी। टीम मैनेजमेंट भी उनसे यही उम्मीद कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media
हैदराबाद टी-20 मैच में युजवेंद्र चहल टी-20 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबीज हो गए थे। उन्होंने विंडीज कप्तान कायरन पोलार्ड को बोल्ड कर यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की थी। हालांकि दूसरे टी-20 मैच में वह एक भी विकेट नहीं चटका पाए।
विज्ञापन

3 of 4
Yuzvendra Chahal - फोटो : social Media
चहल के नाम 36 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में 52 विकेट दर्ज हैं और वह फिलहाल रविचंद्रन अश्विन के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक भारतीय गेंदबाज हैं। अश्विन ने इसके लिए 46 मैच खेले हैं और उनका बेस्ट गेंदबाजी का आंकड़ा 4/8 है। वहीं, 42 मैचों में 51 विकेट के साथ जसप्रीत बुमराह तीसरे नंबर पर हैं।
विज्ञापन

4 of 4
युजवेंद्र चहल - फोटो : BCCI
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के नाम हैं। 79 टी-20 मैच में 106 विकेट के साथ वह पहले पायदान पर हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी 98 और शाकिब अल हसन 92 विकेटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें