फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvWI: एक बदलाव के साथ सीरीज जीतने उतरी टीम इंडिया, ऐसी है तीसरे वन-डे की प्लेइंग XI

Sun, 22 Dec 2019 01:14 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वन-डे मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस सीरीज में दोनों टीमें फिलहाल एक-एक की बराबरी पर हैं। विराट सेना को सीरीज जीतने के लिए हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी। विराट ने टॉस के वक्त आज के मुकाबले के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का एलान किया। टीम इंडिया एक बदलाव के साथ आज मैदान पर उतरी है। आइए जानते हैं कि कैसी है भारतीय टीम की प्लेइंग 11।
विज्ञापन

2 of 6
रोहित और राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

ओपनर्स

दूसरे वन-डे में ओपनर्स ने टीम इंडिया को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। इस मुकाबले में भी रोहित-राहुल की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी। रोहित-राहुल से टीम को आज भी एक बड़ी पारी की उम्मीद है।

विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मिडिल ऑर्डर

नंबर तीन पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए आएंगे। पहले वन-डे में केवल चार रन और दूसरे में शून्य पर आउट होने वाले कप्तान विराट कोहली पर खास नजरें होंगी। विराट के बाद श्रेयस अय्यर नंबर चार पर बल्लेबाजी करेंगे। अय्यर ने इस सीरीज को दोनों ही मैचों में बेहतरीन बल्लेबाजी की है।

4 of 6
ऋषभ पंत - फोटो : ट्विटर

ऑलराउंडर/विकेटकीपर

केदार जाधव और रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर की भूमिका में हैं। विंडीज के खिलाफ वन-डे सीरीज में ऋषभ पंत का बल्ला बोला है। उन्होंने दोनों मुकाबलें में बल्ले से बेहतरीन योगदान दिया है। विशाखापट्टनम में पंत ने 16 गेंदो में 39 रन की धमाकेदार पारी खेली थी और टीम इंडिया के स्कोर बोर्ड को तेजी से चलाया था। इस मैच में भी पंत ही विकेट के पीछे दस्तानों में नजर आएंगे।

विज्ञापन

5 of 6
नवदीप सैनी - फोटो : social Media

गेंदबाजी

भारतीय टीम की गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी संभालेंगे। उनका साथ शार्दुल ठाकुर और नवदीप सैनी देते हुए नजर आएंगे। नवदीप आज अपना वन-डे डेब्यू कर रहे हैं। दीपक चाहर चोटिल होकर सीरीज के आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए थे। उनकी जगह नवदीप को टीम में शामिल किया गया है। स्पिनर्स के तौर पर कुलदीप यादव को टीम में मौका मिला है। कुलदीप ने सीरीज के दूसरे वन-डे में हैट्रिक चटकाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वन-डे के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें