दरअसल, टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में मार्टिन गप्टिल (75 मैचों में 34.40 की औसत से 2271 रन) से पीछे और रोहित शर्मा से पहले आने वाले एकमात्र भारतीय विराट कोहली (62 टी-20 मैच में 48.88 की औसत से 2102 रन) ही हैं। रोहित शर्मा अपने हमवतन विराट से सिर्फ 16 रन पीछे हैं। ऐसे में रोहित पहले विराट तो फिर गप्टिल को पछाड़ना चाहेंगे।